नफे सिंह राठी की हत्या का कनेक्शन मूसेवाला हत्याकांड से जुड़ा?

नफे सिंह राठी की हत्या में इस गैंग का हो सकता है हाथ, मूसेवाला हत्याकांड से भी कनेक्शन; दिल्ली पुलिस की नौ टीमें जांच में जुटी

 

बहादुरगढ़ (हरियाणा) में पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की हत्या करने के मामले में दिल्ली पुलिस को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई-काला जठेड़ी ग्रुप पर शक है। उनकी हत्या कल गोली मारकर की गई थी। वो इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष भी थे

 

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक आला अधिकारी का कहना है कि नफे सिंह राठी वर्षों से हरियाणा में विवादित प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री के कामों में जुटे हुए थे, जिससे बड़ी संख्या में लोग इनके विरोधी हो गए थे। ऐसे लोग उनसे रंजिश मानने लगे थे।

 

 ये गैंग भी नफे सिंह राठी की हत्या में शामिल? 

कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई-काला जठेड़ी ग्रुप का भी दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान व पंजाब में ड्रग्स, रंगदारी वसूलने, सुपारी लेकर हत्या कराने, विवादित प्रॉपर्टी पर कब्जा व खरीद-बिक्री का काम है। ऐसे में अब तक की जांच में यह बात सामने आ रही है कि वारदात को प्रॉपर्टी आदि के मसले को लेकर रंजिश की वजह से ही अंजाम दिया गया हो।

नफे सिंह राठी की हत्या
नफे सिंह राठी की हत्या

स्पेशल सेल का लॉरेंस व काला जठेड़ी ग्रुप पर फोकस

नफे सिंह राठी की हत्या के लिए जिन स्वचालित हथियारों का उपयोग किया गया और जिस तरीके के प्रशिक्षित शूटरों से वारदात को अंजाम दिलवाया गया, ये सब लॉरेंस व काला जठेड़ी ग्रुप का ही कारनामा हो सकता है। इसलिए स्पेशल सेल व क्राइम ब्रांच की टीमें पहले इसी ग्रुप पर फोकस करते हुए जांच कर रही है।

 

Also Read PM Modi ने दी हरियाणा को 35 करोड़ की बड़ी सौगत

 

नफे सिंह राठी की हत्या का मुख्य कारण प्रॉपर्टी विवाद भी

स्पेशल सेल का कहना है कि बहादुरगढ़ में इसी ग्रुप का सबसे अधिक वर्चस्व भी है। जिस तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया, उससे यह भी माना जा रहा है कि यह हत्या वर्चस्व जमाने व राजनीति फायदे के लिए नहीं की गई है, बल्कि प्रॉपर्टी विवाद ही इसका मुख्य कारण हो सकता.

 

Viral video 

पिछली जानकारी

इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष और बहादुरगढ़ के पूर्व विधायक नफे सिंह राठी पर जानलेवा हमला हुआ है. वीडियो मे आप साफ देख सकते है कि हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गये है. बाद में उनकी मृत्यु भी हो जाती है.

 

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी व बहादुरगढ़ के पूर्व विधायक नफे सिंह राठी पर हमला हुआ है. नफे सिंह राठी समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन सुरक्षाकर्मियों को भी गोली लगी.

 

इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी

बाद में अस्पताल में चोटों के कारण उनकी मृत्यु हो गई। इंडियन नेशनल लोकदल ने पुष्टि की है. घटना बराही फाटक के पास की है. हमलावर 1-10 पर सवार थे. नफे सिंह की कार पर फायरिंग की गई. सभी को गंभीर हालत में

 

ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां नफे सिंह राठी की मौत हो गई। पुलिस मौके पर घटना की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह पर हमला सुनियोजित था।

 

गोलीबारी में तीन सुरक्षाकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गए.

सुप्रीम कोर्ट ने राठी का दूसरा निर्वाचन कर दिया था रद्द

चंडीगढ़ — इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी, जिनकी रविवार 25 फरवरी 2024 को हत्या कर दी गयी है, वह हालांकि झज्जर जिले की बहादुरगढ़ विधानसभा सीट से निरंतर दो बार विधायक निर्वाचित हुए थे परन्तु उन्हें केवल एक ही कार्यकाल की पेंशन प्राप्त हो रही थी.

 

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के एडवोकेट हेमंत कुमार ने बताया कि जब उन्होंने प्रदेश विधानसभा के सभी पूर्व सदस्यों (विधायकों) को मिल रही पेंशन राशि बारे विस्तृत सूचना मांगी, तो उसमें राठी को पूर्व विधायक के तौर पर केवल एक ही कार्यकाल अर्थात मई, 1996 से दिसम्बर, 1999 तक के कार्यकाल की पेंशन दी जा रही दर्शायी रही थी जब वह समता पार्टी (देवी लाल- ओपी चौटाला की पार्टी का तत्कालीन नाम जो बाद में पहले हरियाणा लोक दल- राष्ट्रीय और तत्पश्चात इनेलो बनी) के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए थे.

 

हेमंत ने बताया कि हालांकि नफे सिंह राठी फरवरी, 2000 में भी बहादुरगढ़ सीट से इनेलो विधायक निर्वाचित हुए थे, इस प्रकार हालांकि उनकी दो कार्यकाल की पेंशन बनती थी परन्तु चूँकि जनवरी, 2005 में सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्शन पिटीशन की सुनवाई करते नफे सिंह के फरवरी, 2000 में बहादुरगढ़ विधानसभा सीट से विधायक के तौर पर जीते दूसरे चुनाव को रद्द घोषित कर दिया था.

 

बने रहे आप हमारी वेबसाइट Esmachar के साथ. आपको हरियाणा ही नहीं बल्कि सभी महत्वपूर्ण सूचनाओं से हम रूबरू कराने के लिए सबसे पहले तयार है. चाहे खबर कोई भी हो. सरकारी योजनाए, क्राइम, Breaking news, viral news, खेतीबाड़ी, स्वास्थ्य.. सभी जानकारियों से जुड़े रहने के लिए हमारे whatsapp ग्रुप को जॉइन जरूर करें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button