PM Modi ने दी हरियाणा को 35 करोड़ की बड़ी सौगत

लाहली-कलानौर रेल लाइन पर प्रस्तावित आरओबी का हुआ शिलान्यास :- उपायुक्त अजय कुमार

PM Modi  ने किया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शिलान्यास, आरओबी के निर्माण पर लगभग 35 करोड़ रुपये की धनराशि होगी खर्च

 

PM Modi ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्थानीय लाहली-कलानौर रेल लाईन पर प्रस्तावित रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) का शिलान्यास किया। उन्होंने आज अमृत भारत योजना के तहत 41 हजार करोड़ रूपये की लागत से देशभर के 554 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प तथा 1500 रोड़ ओवर ब्रिज एवं अंडरपास का शिलान्यास / उद्घाटन किया।

 

इन आरओबी में जिला रोहतक में लाहली-कलानौर रेलवे फाटक पर लगभग 35 करोड़ रूपये की धनराशि से बनने वाला आरओबी भी शामिल है।

 

PM ने कहा कि वर्तमान समय में रेलवे तेज गति से व आधुनिक तकनीक से आगे बढ़ रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश भर में रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है।

 

देश भर में अनेक रेल मार्गों पर आरओबी एवं अंडरपास का निर्माण भी जारी है। हरियाणा में 15 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास भी किया जा रहा है। PM Modi द्वारा आज प्रदेश में 29 रोड ओवर ब्रिज/अंडरपास का शिलान्यास/लोकार्पण किया गया।

 

उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि महम-बेरी रोड पर लाहली-कलानौर के बीच रेलवे फाटक पर आरओबी का निर्माण किया जाएगा, जिसका आज PM Modi द्वारा शिलान्यास किया गया। इस आरओबी के निर्माण पर लगभग 35 करोड़ रुपए की राशि खर्च होने का अनुमान है।

 

रेलवे पोर्शन पर 36 मीटर का कंपोजिट स्टील गाटर लगाया जायेगा। इस आरओबी की लंबाई लगभग 800 मीटर व चौड़ाई करीब साढ़े 10 मीटर की रहेगी। रेलवे लाइन से ब्रिज की ऊंचाई 8.14 मीटर रहेगी।

 

रोड ओवर ब्रिज के लाभ :-

उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि रोड ओवर ब्रिज के निर्माण से रेल संरक्षा सुदृढ होती है, सडक़ उपयोगकर्ताओं के लिए सुगम आवागमन की सुविधा मिलती है, गांव, कस्बों और शहरों के बीच संपर्क सुगम होता है, दुर्घटनाओं में कमी आती है तथा समय की भी बचत होती है। भारतीय रेल ढांचागत निर्माण से लेकर कनेक्टीविटी विस्तार तक हर क्षेत्र में पूरी क्षमता के साथ कार्य कर रही है।

 

हरियाणा में रेल परियेाजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण से जहां राज्य के विकास को मजबूती मिलेगी, वहीं विकसित भारत के निर्माण का संकल्प भी पूरा होगा।

 

कार्यक्रम में रोहतक के एसडीएम आशीष कुमार, रेलवे के एडीईएन सुरजीत सिंह, हरियाणा भाजपा के कोषाध्यक्ष अजय बंसल, जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, पार्टी की प्रदेश सचिव रेनू डाबला, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सूरजमल किलोई, डॉ अशोक रंगा, ओमप्रकाश बागड़ी, सुमिता भाटिया जांगड़ा, अजय खुंडिया, सतीश शर्मा, शमशेर कलिंगा, रवि टक्कर, सीताराम, बलबीर रंगा, सरपंच कश्मीरी देवी, सरपंच रविंद्र, हरिश कौशिक, सुरेंद्र माडू व विपिन गुप्ता आदि मौजूद थे।

 

Also Read Investment Fraud:- सावधान! अगर आपके पास भी आ रहे ये मैसेंज

 

Sirsa Breking

हरियाणा पंजाब बॉर्डर मुसाहिबवाला नाके पर किसानों ने किया टै्रक्टर मार्च

सिरसा। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने जिलेभर में शांतिपूर्वक तरीके से ट्रैक्टर परेड मार्च किया और डब्ल्यूटीओ के पुतले फूंके।

 

राष्ट्रीय किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष लखा सिंह अलीकां ने बताया कि विश्व व्यापार संगठन भारत में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य न देने, धन के रूप में लाभ के सीधे हस्तांतरण करके पीडीएस को वापस लेने के लिए मजबूर करने के लिए जिम्मेवार है।

दोनों शर्तें किसानों, गरीबों और भारत की खाद्य सुरक्षा और संप्रभुता के लिए हानिकारक हैं।

 

इसके अलावा केंद्र सरकार और हरियाणा की खट्टर सरकार किसान आंदोलन को अलग-थलग करने और विभाजित करने, पंजाब के लोगों के बीच अलगाव पैदा करने और इस विभाजन का चुनावी लाभ उठाने की कोशिश की साजिश रच रही है। प्रदर्शनकारियों का गंभीर दमन किया जा रहा है।

 

इस मौके पर लहंगेवाला से हरदेव सिंह खालसा, नवदीप सिंह, बादल सिंह, सुखदीप सिंह, रंगा से सरपंच कर्मजीत, बुध सिंह मत्त्तड़ से, नायब सिंह मलड़ी, मंदर सिंह भीवां, जरनैल सिंह अलीकां सहित अनेक किसान उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button