Election 2024: भाजपा सरकार द्वारा आचार संहिता की सरेआम उड़ाई जा रही हैं धज्जियां?

किसी भी मंत्री को सरकारी रेस्ट हाउस में ठहरने व प्रेस वार्ता की इजाजत न दी जाए, मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रियों और प्रशासन द्वारा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग बंद किया जाए

Election 2024: आचार संहिता की सरेआम उड़ाई जा रही हैं धज्जियां : अभय सिंह चौटाला

 

 

Election 2024: कहा – अभी तक हरियाणा सरकार की तरफ से प्रदेश में कोई भी आचार संहिता लागू करने के आदेश जारी नहीं किए गए हैं……चुनाव आयुक्त से मांग – हरियाणा में आचार संहिता को तुरंत अमल में लाया जाए, सरकारी गाडिय़ों और सरकारी समान को जब्त किया जाए

 

 

Election 2024, चंडीगढ़, 18 मार्च। इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने भाजपा सरकार के उपर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश के मुख्यमंत्री को बदला गया है तब से प्रदेश में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अभी भी सुपर सीएम बने हुए हैं।

 

नए मुख्यमंत्री बनने के बाद भी जो सरकार द्वारा विज्ञापन जारी किए गए हैं उनमें पूर्व मुख्यमंत्री का नाम पहले और नए मौजूदा मुख्यमंत्री का नाम उनके बाद लिखा जा रहा है। आचार संहिता की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। अभी भी मंत्री सरकारी गाडिय़ों का दुरूपयोग कर रहे हैं। मौजूदा चीफ सैकरेटरी को छुट्टी पर भेज दिया गया और उनकी जगह नया चीफ सैकरेटरी बना दिया गया।

 

नए चीफ सैकरेटरी को यह समझ में नहीं आ रहा कि करना क्या है? वहीं प्रशासन की स्थिति भी डांवाडोल है और इस चिंता में है कि क्या करे, क्या न करे? नए मंत्रियों को शपथ दिलाने के लिए राजभवन बुला लिया गया लेकिन उनकी ओथ नहीं करवाई गई।

 

Election 2024, अभय सिंह चौटाला ने कहा कि अभी तक हरियाणा सरकार की तरफ से प्रदेश में कोई भी आचार संहिता लागू करने के आदेश जारी नहीं किए गए हैं। उन्होंने चुनाव आयुक्त से हरियाणा में आचार संहिता को तुरंत अमल में लाने की मांग की और कहा कि सरकारी गाडिय़ों और सरकारी समान को जब्त किया जाए। किसी भी मंत्री को सरकारी रेस्ट हाऊस में ठहरने व प्रेस वार्ता की इजाजत न दी जाए। मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रियों और प्रशासन द्वारा सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग बंद किया जाए।

 

Election 2024: BREAKING NEWS

आज से हरियाणा में बीजेपी करेगी लोकसभा चुनाव का प्रचार
करनाल के घरौंडा से बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे शुरुआत
जनसभा को संबोधित करेंगे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा मुख्यमंत्री नायब सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी रहेंगे मौजूद
करनाल लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं मनोहर लाल

 

 

BREAKING NEWS

अंबाला पूर्व मंत्री अनिल विज का बयान
फिर भाजपा लहराई की परचम – अनिल विज
एक बार फिर विपक्षी होंगे धराशायी -अनिल विज
हरियाणा की सभी 10 सीटों पर बीजेपी की होगी जीत – अनिल विज
चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर भी बीजेपी जीतेगी- अनिल विज
कैंडिडेट कोई भी हो जीत पीएम मोदी की होगी- अनिल विज

 

 

BREAKING NEWS

अंबाला मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का रोड शो
बलदेव नगर सैदपुर में जोरदार स्वागत कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का किया स्वागत
रोड शो में भारी संख्या में उमरा जनसैलाब
भारी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

 

 

BREAKING NEWS

कुरुक्षेत्र – पिपली से निकला मुख्यमंत्री का काफिला
कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया संबोधित
जनता ने आशीर्वाद दिया है – मुख्यमंत्री
जनता की उम्मीद पर खड़ा उतरेंगे – मुख्यमंत्री लोगों का विश्वास बीजेपी के प्रति बढ़ा –  मुख्यमंत्री

 

BREAKING NEWS

Election 2024, चंड़ीगढ़- मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बड़ी खबर

करीब 6 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ
सुभाष सुधा, सीमा त्रिखा, संजय सिंह का नाम शामिल
कमल गुप्ता, विशंभर वाल्मीकि, अभय यादव ले सकते हैं शपथ
मंत्रिमंडल विस्तार में अनिल विज का नाम नहीं – सूत्र

 

 

मंत्री मंडल विस्तार की जानकारी नहीं: अनिल विज

वहीं, आज होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अनिल विज ने कहा की मुझे कोई जानकारी नहीं है।
घरौंडा में आज भाजपा रैली को लेकर पूर्व गृह मंत्री अनिल विज से सवाल किया गया कि क्या वे इस रैली में शामिल होगे या नही तो उन्होंने कहा की उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, अभी मैं चंडीगढ़ जा रहा हूँ ।

 

 

BREAKING NEWS

करनाल-आज घरोंड़ा की नई अनाज मंडी में पहुंचेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के स्वागत में रखा गया है कार्यक्रम

नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी रहेंगे कार्यक्रम में उपस्थित

लोकसभा चुनाव को लेकर जनता में जोश भरेंगे जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री नायब सैनी

भाजपा द्वारा पिछले कई दिनों से की जा रही इस रैली की तैयारी

राजनीतिक सलाहकारों के अनुसार लोकसभा को लेकर यह रैली अहम मानी जा रही

सूत्रों के अनुसार भाजपा के तमाम बड़े नेता लोगों को रैली में आने का न्योता दे रहे

 

Also Read: लोकसभा चुनाव: धारा 144 लागू होने के बाद अधिकारियों ने हथियार जमा करवाने के दिए आदेश

 

PANCHKULA BREAKING

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी पहुंचे पंचकूला।

पंचकूला के श्री नाडा साहिब गुरुद्वारा में माथा टेका और अरदास की।

माथा टेकने के बाद लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार अभियान की की शुरुआत।

मीडिया से बातचीत करते हुए हमारी सरकार ने बिना ख़र्च बिना पर्ची के नौकरियां मिली।

चिरायु योजना जोड़कर के हर योजना का लाभ देने का काम हमारी सरकार ने किया।

उन्होंने कहा कि करनाल से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल को लोक सभा का प्रत्याशी बनाया है वहाँ से आज चुनाव का श्रीगणेश होगा।

इस दौरान BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा करनाल के घरौंडा आएंगे।

BJP हरियाणा की दस की 10 लोकसभा सीटें जीतेगी।

BJP ने जो काम किए हैं उसके बल पर हम जनता के बीच पर मैं जाएंगे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैं यहाँ से करनाल की तरफ़ जा रहा हूँ।

अंबाला कैंट से मैं होता हुआ करनाल जाऊँगा, अनिल विज हमारे नेता है हमारे आदरणीय हैं।

उनका पहले भी लगातार मार्गदर्शन मिलता रहा है, आगे भी अनिल विज का आशीर्वाद ले करके चुनावी बेला को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button