सिरसा में प्रियंका गांधी का रोड शो: कुमारी सैलजा के रोड शो ने रचा इतिहास

सिरसा में प्रियंका गांधी का रोड शो: प्रियंका गांधी के सामने उमड़े सिरसा लोकसभा क्षेत्र के हजारों लोग

सिरसा में प्रियंका गांधी का रोड शो: सिरसा। कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा के रोड शो ने गुरुवार को सिरसा में इतिहास रच दिया। रोड शो में अभूतपूर्व भीड़ उमड़ी।

जनता को नकारने वाली राजनीति को जनता ने नकार दिया है! आज सिरसा में श्रीमती प्रियंका गांधी जी ने न्याय की जीत का ऐलान किया।

सिरसा में प्रियंका गांधी का रोड शो
सिरसा में प्रियंका गांधी का रोड शो

सिरसा में प्रियंका गांधी का रोड शो: हजारों लोगों की भीड़ से सिरसा शहर पूरी तरह थम सा गया

भीड़ को देखते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की महासचिव प्रियंका गांधी भी गदगद नजर आई। हजारों लोगों की भीड़ से सिरसा शहर पूरी तरह थम सा गया। राजनीति के जानकारों का मानना है कि रोड शो पूरी तरह अभूतपूर्व रहा। इससे पहले आज तक किसी भी रोड शो में इस तरह की भीड़ नहीं देखी गई।

“>यहाँ देखे विडिओ

 

सिरसा में प्रियंका गांधी का रोड शो: सिरसा लोकसभा क्षेत्र के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा को शुरू से ही आगे माना जा रहा था। सैलजा की छवि व बेदाग छवि चुनाव में मतदाताओं को लगातार प्रभावित कर रही थी। प्रचार के अंतिम दिन जिस तरीके से रोड शो में शिरकत करने प्रियंका गांधी पहुंची, उससे तय हो गया कि कुमारी सैलजा की जीत न सिर्फ हरियाणा में सबसे अधिक मतों से हो सकती है, बल्कि उत्तर भारत की बड़ी जीत का रिकॉर्ड भी कुमारी सैलजा के नाम दर्ज हो सकता है।

सिरसा में प्रियंका गांधी का रोड शो
सिरसा में प्रियंका गांधी का रोड शो

कुमारी सैलजा के रोड शो में प्रियंका गांधी के आने ये यह भी साबित हो गया कि उनकी पार्टी हाईकमान पर मजबूत पकड़ है और गांधी परिवार का उन पर पूरा विश्वास है। ऐसे में चर्चाएं शुरू हो गई हैं कि सिरसा से बड़ी जीत के बाद कुमारी सैलजा को कांग्रेस और बड़ी जिम्मेदारी भी दे सकती है। सिरसा में प्रियंका गांधी का रोड शो

सिरसा में प्रियंका गांधी का रोड शो
सिरसा में प्रियंका गांधी का रोड शो

सिरसा में प्रियंका गांधी का रोड शो: हरियाणा में बीजेपी के खिलाफ लहर: प्रियंका गांधी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं पार्टी की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने कहा कि हरियाणा में बीजेपी के खिलाफ लहर है। पूरे देश में अंडर करंट है। लोग इनकी (मोदी-भाजपा) राजनीति से थक चुके हैं। ये सत्ता की राजनीति करते हैं, सत्ता के लिए ये कुछ भी कर सकते हैं।

ये जनता को नकारने वाली राजनीति है। देश में बेरोजगारी बहुत हो चुकी है, महंगाई बहुत हो चुकी है, लोग थक चुके हैं, और देश में बदलाव जरूर आएगा।

also read: UPSC Succcess Story: इन तीन दोस्तों ने की एक साथ क्रैक UPSC परीक्षा, बन गए IAS-IPS अफसर

प्रियंका गांधी ने कहा कि हरियाणा में भी परिवर्तन तय है और प्रदेश की सभी सीटों पर कांग्रेस भारी बहुमत से विजय हासिल करेगी। वे रोड शो के बाद कुछ पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। उनके साथ सिरसा लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी सैलजा भी थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button