Breaking News: भारुखेड़ा गांव में पशु व्यापारी की पत्नी की हत्या, लूटपाट

Breaking News: रात साढ़े आठ बजे जेठ महेंद्र घर पहुंचा तो कमरे में मिला शव, हेड कांस्टेबल है महेंद्र

 

Breaking News: रात करीब सवा नौ बजे पहुंची चौटाला पुलिस, देर रात तक जांच के लिए पहुंचे पुलिस अधिकारी

 

डबवाली।

गांव भारुखेड़ा में पंचायत घर के समीप महिला की हत्या के बाद घर में लूटपाट करने का बड़ा मामला सामने आया है। घटनाक्रम रविवार देर शाम का बताया जा रहा है। रात नौ बजे सूचना पाकर पुलिस मौका पर पहुंची।

मृतका की पहचान करीब 48 वर्षीय सुमन के रुप में हुई है। उसके पति सुभाष पशु व्यापारी हैं। बताया जाता है कि वह शादी समारोह में शामिल होने के लिए गांव चक्का गया हुआ था। वह घर पर अकेली थी।

Breaking News: कमरे में पड़ा मिला शव 

रात करीब साढ़े आठ-नौ बजे जेठ महेंद्र घर पर आया। उसने आवाज लगाई तो कोई बाहर नहीं आया। वह भीतर गया तो कमरे में सुमन का शव पड़ा था। अलमारियों के ताले टूटे पड़े थे। उसने शोर मचाया तो ग्रामीण जुट गए।

ग्रामीणों के अनुसार शाम करीब साढ़े सात बजे गांव आसाखेड़ा का एक दोधी दूध लेने सुभाष के घर आता है। उससे जानकारी मिली है कि वह समय पर आज आया था।

एक मोटा सा आदमी घर से बाहर आया, उसने बताया कि परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया हुआ है। घर पर कोई नहीं है। संभावना जताई जा रही है कि घटना उसी समय की है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद लूटपाट की गई है।

Breaking News: हरियाणा पुलिस में तैनात है महेंद्र

जेठ महेंद्र हरियाणा पुलिस में हेड कांस्टेबल है। उन्होंने बताया कि सुमन के मुंह पर चोट के निशान हैं। उसकी डयूटी सिरसा है। वह एक पीओ पकड़ने के लिए राजस्थान के गांव मानकसर टिब्बी गया था।

डयूटी करने के बाद में अपने छोटे भाई सुभाष के घर पहुंचा था। तब उसे घटना का पता चला। वहीं ग्रामीणों ने यह भी बताया कि आज गांव की ढाणी में शादी थी। अधिकांश गांव शादी में गया हुआ था।

Breaking News: कार्रवाई की मांग

इसी का फायदा उठाकर लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया है। वहीं घटना के बाद राजस्थान सीमा से सटे गांव भारुखेड़ा के ग्रामीणों ने पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

Also Read: दीपेंद्र हुड्डा को रोहतक लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बनाने पर फंसा पेच

भारुखेड़ा गांव में महिला की हत्या होने की सूचना मिली है। हत्या कैसे हुई है, इसका पता तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। मामले की जांच की जा रही है।

 

Breaking News

  • आचार संहिता का उल्लंघन होने पर दर्ज करवाएं शिकायत :- उपायुक्त अजय कुमार
  • चुनाव आयोग ने विकसित किया सी-विजिल ऐप
  •  100 मिनट के अंदर-अंदर होगी कार्यवाही

Breaking News

रोहतक, 31 मार्च : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता की अनुपालना में अब आमजन भी आयोग के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे।

नागरिकों को सतर्क होकर चुनाव में भाग लेना होगा। इसके लिए चुनाव आयोग ने सी-विजिल मोबाइल ऐप विकसित किया है।

अजय कुमार ने बताया कि सी-विजिल मोबाइल एप के माध्यम से आमजन को चुनाव ऑब्जर्वर के समान एक शक्ति प्रदान की है, जिस पर वे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होने की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

नागरिक अपने मोबाइल से फोटो व वीडियो, ऑडियो भी सी-विजिल एप पर भेज सकते हैं। 100 मिनट के अंदर-अंदर संबंधित शिकायत पर एक्शन लिया जाएगा।

बने रहे आप हमारी वेबसाइट Esmachar के साथ. आपको हरियाणा ही नहीं बल्कि सभी महत्वपूर्ण सूचनाओं से हम रूबरू कराने के लिए सबसे पहले तयार है. चाहे खबर कोई भी हो. सरकारी योजनाए, क्राइम, Breaking news, viral news, खेतीबाड़ी, स्वास्थ्य.. सभी जानकारियों से जुड़े रहने के लिए हमारे whatsapp ग्रुप को जॉइन जरूर करें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button