Breaking news:-संतोष बेनीवाल ने कही ये बड़ी बात

जनसंदेश रैली तय करेगी ऐलनाबाद हलके का भविष्य: संतोष बैनीवाल

Breaking news, जनसंदेश रैली को लेकर झोंकी ताकत, लोगों से किया बढ़चढक़र रैली में पहुंचने का आह्वान

 

सिरसा। ऐलनाबाद हलके का भविष्य आपके हाथ में है, 3 मार्च को होने वाली जनसंदेश रैली ऐलनाबाद हलके की जनता का भविष्य तय करेगी। उक्त बातें सरपंच एसोसिएशन की प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष बैनीवाल ने गांव दड़बा कलां की चौपाल में रैली का निमंत्रण देने के दौरान कही।

संतोष बैनीवाल ने कहा कि जिस विश्वास के साथ ग्रामीणों ने उन्हें सरपंच बनाया था, आज गांव का नाम राष्ट्रीय स्तर पर चमक रहा है। उन्होंन कहा कि अब तक किसी भी विधायक ने ऐलनाबाद के विकास को लेकर अपने चक्षु नहीं खोले और हलके की विकास की बजाय अपना ही विकास किया है।

उन्होंने कहा कि जनआशीर्वाद मिला तो ऐलनाबाद हलके का समान विकास होगा। टेल पर पडऩे वाले ग्रामीण पीने के पानी से लेकर सिंचाई के पानी को भी तरस रहे हैं। वर्तमान सरकार में किसानों की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है।

सरकार ने अपने हकों के लिए आवाज उठा रहे किसानों को रास्ते ब्लॉक कर दिए, जिससे वो किसान नहीं, बल्कि कोई आतंकवादी हो। बैनीवाल ने कहा कि जो जनता आपको अर्श पर पहुंचा सकती है, वो कभी फर्श पर भी ला सकती है।

 

हकों के लिए 36 बिरादरीयों को होगा आना 

अपने हकों के लिए 36 बिरादरी के लोगों को एक मंच पर आना होगा। तभी विकास का पहिया तेजी से घूमेगा। इस अवसर पर पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, वीरभान मेहता, गोपीराम चाडीवाल, लादुराम पूनियां, संदीप नेहरा, करनैल सिंह, सतपाल मेहता, मांगेराम सरपंच कागदाना, सुरजीत भावदीन, पीसीसी डेलीगेट्स राजेश चाडीवाल, सरपंच सुभाष कासनिया, नन्दलाल बैनीवाल, दीपेश बैनीवाल, नितेश बैनीवाल, महावीर माचरा, स्वाई सिंह, बिजेंद्र सहारण मौजूद रहे।

 

Breaking news 

गुरुग्राम – हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया 90 विधानसभा चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन

Breaking news
गुरुग्राम – हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया 90 विधानसभा चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन

पुण्डरी विधानसभा से आन लाइन जुड़े भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी सैनी। पुंडरी में चुनाव कार्यालय का किया शुभारंभ।

 

हरियाणा भाजपा की हुंकार, फिर एक बार मोदी सरकार – मुख्यमंत्री हरियाणा

 

पूरी निष्ठा और मेहनत से देश में फिर एक बार मोदी सरकार बनाने के लक्ष्य में जुट जाएं कार्यकर्ता

 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल देश के कोने-कोने में हो रहा चहुमुखी विकास, मुख्यमंत्री हरियाणा

 

Breaking news, 11 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर सकते हैं द्वारका एक्सप्रेस वे का उद्घाटन: मुख्यमंत्री

 

Breaking news, नरेंद्र मोदी भारत को विकसित बना रहे हैं और मनोहरलाल विकसित हरियाणा के निर्माण में लगे हैं: नायब सैनी

 

Breaking news 

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश के सभी 90 विधानसभाओं में भी लोकसभा चुनाव के निमित्त चुनाव कार्यालयों का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री गुरुग्राम के गुरुकमल कार्यालय में पहुंचे और यहीं से उन्होंने वर्चुअली सभी विधानसभा कार्यालयों का शुभारंभ किया और अपना संबोधन कार्यकर्ताओं को दिया।

 

जबकि प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी कैथल के पुंडरी विधानसभा में उपस्थित रहे। वे भी वर्चुअली जुड़े और मुख्यमंत्री से पहले अपने संबोधन में उन्होंने प्रदेश के विधानसभा कार्यालयों पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

 

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भाजपा गुरु कमल कार्यालय में गुरुग्राम विधानसभा के कार्यालय का उद्घाटन किया और उसके साथ-साथ वर्चुअल के माध्यम से बादशाहपुर विधानसभा के कार्यालय का भी उद्घाटन किया।

 

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि अबकी बार।जनता का नारा है कि देश में 400 पार और तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के हर एक कार्यकर्ता का दायित्व बनता है कि उसको जो भी कोई जिम्मेवारी दी जाए वह।उसको तरीके से निभाए। प्रदेश में भाजपा ने जो विकास किया है वह हमें बताने की जरूरत नहीं है।

 

जनता जानती है आज से 10 साल पहले प्रदेश में क्या था और आज 10 साल बाद प्रदेश में क्या है, यह जनता से कुछ छुपा नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दस वर्षों में केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों से देश और प्रदेश का कोना-कोना रोशन हुआ है। उन्होंने कहा कि हमने बीते दस वर्षों में प्रदेश से भाई-भतीजावाद, पर्ची-खर्ची की कार्यसंस्कृति को खत्म कर प्रदेश में समान रूप से समान विकास और समान रोज़गार की संस्कृति पैदा कर राजनीतिक परिदृश्य ही बदल दिया है।

 

जिसके चलते आज प्रदेश के युवा आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत में सहभागिता निभाने आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत त्याग से परिपूर्ण उसके कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता ही हैं, जो दिन और रात मेहनत कर अंत्योदय के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा देश एक एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जहां साधारण से साधारण कार्यकर्ता सर्वोच्च पद तक पहुँच सकता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम से हम एक बार फिर से हरियाणा प्रदेश की 10 की 10 लोकसभा सीट जीत कर नया इतिहास रचेंगे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण, जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाना, तीन तलाक खत्म कर नारी सशक्तिकरण एवं सुदृढ़ इंफ्रास्ट्रक्चर निर्मित करने की दिशा में अभूतपूर्व कार्य भाजपा सरकार ने करके दिखाए हैं।

 

नरेंद्र मोदी भारत को विकसित बना रहे हैं और मनोहरलाल विकसित हरियाणा के निर्माण में लगे हैं: नायब सैनी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी कार्यकर्ताओं के साथ पुण्डरी विधानसभा में उपस्थित रहे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के लाइव कार्यक्रम को सुना। इससे पहले अपने संबोधन में नायब सैनी ने मनोहर सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि मनोहर सरकार ने राजनीति के मायने बदले हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी भारत को विकसित बना रहे हैं और मनोहरलाल विकसित हरियाणा के निर्माण में लगे हैं।

Also Read- Israel Hamas Gaza war:- 70 से ज्यादा बंधकों की संख्या, अमेरीका उठाने जा रहा ये कदम?

श्री सैनी ने कहा कि बिना पर्ची और खर्ची के युवाओं को नौकरी मिली है। नायब सैनी ने 4 मार्च से 6 मार्च तक पार्टी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन तीन दिनों में पार्टी बड़े-बड़े कार्यक्रम आयोजित करेगी। नायब सैनी ने कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का भी आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button