Bjp breaking: शहर के अनेक युवाओं ने पार्टी कार्यालय में ज्वाइन की भाजपा

Bjp breaking: भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता चुनावों में अशोक तंवर की जीत के लिए जी जान से जुटा है: बलदेव सिंह मांगेआना

Bjp breaking: भाजपा नेताओं द्वारा चलाया जा रहा डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान सोमवार को भी जारी रहा। इस दौरान भाजपा के डबवाली संयोजक व मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन बलदेव सिंह मांगेआना, भाजपा के जिला महामंत्री सतीश जग्गा,

हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा, सुरेंद्र सिंह, जिला सह मीड़िया प्रभारी विकास कालूआना, मीड़िया प्रभारी डबवाली संदीप सिंगला, सह मीड़िया प्रभारी अमृतपाल अग्रवाल, भाजपा कार्यालय प्रभारी के के निराला, सुरेंद्र बर्तन वाले व अन्य कार्यकर्ता साथ थे। Bjp breaking

आमजन से रुबरू होते हुए बलदेव सिंह मांगेआना ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में देश को नईं ऊंचाइयों पर ले जाने का काम किया है। Bjp breaking

पार्टी की जनहितैषी नीतियों से आज देश का हर वर्ग प्रभावित है। खासकर युवा वर्ग भी भाजपा के साथ जुड़ने के लिए बढ़चढ कर आगे आ रहा है।

उन्होंने भाजपा से जुड़ा एक-एक कार्यकर्ता आगामी लोकसभा चुनावों में पार्टी उम्मीदवारों की जीत के लिए जी जान से जुटा हुआ है। हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा ने कहा कि सिरसा सीट पर भाजपा उम्मीदवार अशोक तंवर को जिताकर भेजेंगे और पार्टी का 400 पार का लक्ष्य निश्चित तौर पर पूरा होगा। Bjp breaking

इस मौके पर शहर के अनेक युवाओं ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। भाजपा के चुनाव कार्यालय में उन्हें पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया गया। भाजपा नेताओं ने युवाओं का स्वागत किया व उन्हे पार्टी में मान सम्मान दिए जाने का विश्वास दिलाया। Bjp breaking

बने रहे आप हमारी वेबसाइट Esmachar के साथ. आपको हरियाणा ही नहीं बल्कि सभी महत्वपूर्ण सूचनाओं से हम रूबरू कराने के लिए सबसे पहले तयार है. चाहे खबर कोई भी हो. सरकारी योजनाए, क्राइम, Breaking news, viral news, खेतीबाड़ी, स्वास्थ्य.. सभी जानकारियों से जुड़े रहने के लिए हमारे whatsapp ग्रुप को जॉइन जरूर करें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button