मौसम अलर्ट: हरियाणा, राजस्थान के साथ इन बड़े शहरों में हाई अलर्ट जारी

मौसम अलर्ट: आँधी तूफान के साथ बारिश की संभावना 

मौसम अलर्ट: आगामी 2-3 घंटो में गंगानगर, सूरतगढ, संगरीया, फजिल्का, मलोट, सिरसा आदि जगहों पर आंधी के साथ बारिश की संभावना है ।

वहीं पश्चिमी राजस्थान में भी नए बादल बन रहे हैं!

मौसम अलर्ट

मौसम अलर्ट
मौसम अलर्ट

मौसम अलर्ट: जानें, किन राज्यों में होगी बारिश और कहां रहेगा हीटवेव का असर

पिछले एक-दो दिन से तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिल रही है। पहले पड़ रही भीषण गर्मी से कुछ राहत महसूस हो रही है। हालांकि उत्तरी भारत में दोपहर के समय अभी भी लू का प्रकोप बना हुआ है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन के दौरान मध्य अरब सागर, कर्नाटक, दक्षिण महाराष्ट्र, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ भागों, दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण ओडिशा, पश्चिम मध्य और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में मानसून आगे बढ़ रहा है।

ऐसे में अगले सात दिनों के दौरान देश के कई राज्यों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं उत्तरी भारत के कई राज्यों में लू का प्रकोप बना रह सकता है।

 

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3-4 दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किलोमीटर प्रति घंटे) के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, मध्यप्रदेश और ओडिशा में 9 जून तक लू चलने की संभावना है।

 

आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको मौसम विभाग (IMD) और निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के आधार पर आज का मौसम, कल का मौसम सहित अगले सात दिनों के मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी दे रहे हैं।

निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट वेदर के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के कारण अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तटीय आंध्र प्रदेश और असम के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ भारी बारिश की संभावना है।

 

लक्षद्वीप, दक्षिणी ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, मराठवाड़ा, पूर्वोत्तर भारत, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। मौसम अलर्ट

 

पूर्वोत्तर बिहार, दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी मध्यप्रदेश और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश हो सकती है।

 

मौसम अलर्ट: पंजाब, हरियाणा, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ भागों में आंधी, धूल भरी आंधी और छिटपुट बारिश संभव है।

 

पूर्वी मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति रह सकती है।

बने रहे आप हमारी वेबसाइट Esmachar के साथ. आपको हरियाणा ही नहीं बल्कि सभी महत्वपूर्ण सूचनाओं से हम रूबरू कराने के लिए सबसे पहले तयार है. चाहे खबर कोई भी हो. सरकारी योजनाए, क्राइम, Breaking news, viral news, खेतीबाड़ी, स्वास्थ्य.. सभी जानकारियों से जुड़े रहने के लिए हमारे whatsapp ग्रुप को जॉइन जरूर करें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button