Gurmeet Ram Rahim: रणजीत सिंह हत्या में बरी हुए डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम!

Gurmeet Ram Rahim: पजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से गुरमीत राम रहीम को बड़ी राहत।

Gurmeet Ram Rahim: पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने 2002 में हुए रंजीत सिंह हत्याकांड में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषमुक्त करार दिया है। रंजीत सिंह डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के कट्टर अनुयायी और हरियाणा के सिरसा में डेरा के प्रबंधकों में से एक थे। 22 साल पहले उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Gurmeet Ram Rahim: डेरा के पूर्व प्रबंधक रणजीत सिंह हत्याकांड में राम रहीम बरी, उम्र कैद की सजा के खिलाफ राम रहीम ने दाखिल की थी अपील।

Gurmeet Ram Rahim: पंचकूला स्थित हरियाणा की विशेष सीबीआई कोर्ट ने अक्टूबर 2021 में सुनाई थी उम्र कैद की सजा।

साल 2002 में यह हत्याकांड हुआ था और बाद में मामला सीबीआई को सौंपा गया था।

जानकारी के अनुसार, 22 साल पुराना यह मामला है, जिसमें 19 साल बाद सीबीआई कोर्ट ने डेरा मुखी राम रहीम को दोषी करार दिया था।

Gurmeet Ram Rahim: रामरहीम फिलहाल, जेल में बंद है और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड और दो साध्वियों के दुष्कर्म के मामले में उसे सजा हुई है।

राम रहीम और संत रामपाल के समर्थन का भी दावा बीजेपी कर रही है ! सिरसा , अंबाला और कुरुक्षेत्र लोकसभा में राम रहीम का प्रभाव ज्यादा माना जाता है! ये भी देखना होगा कि उनके अनुयायी कितने खरे उतरे हैं!

Gurmeet Ram Rahim: मर्डर केस में ये हुए बरी

डेरा प्रमुख गुरमीर राम रहीम सिंह डेरा प्रमुख के अनुयायी जसबीर सिंह डेरा प्रबंधक कृष्ण लाल डेरा प्रमुख के बंदूकधारी सबदिल डेरा के प्रमुख पदाधिकारी अवतार सिंह

इससे सीबीआई ने कोर्ट को बताया था कि रंजीत की हत्या इसलिए की गई, क्योंकि राम रहीम को संदेह था कि डेरे में महिला अनुयायियों के यौन शोषण को उजागर करने वाले एक गुमनाम पत्र के पीछे उसका हाथ था।

सीबीआई ने यह भी कहा था कि महिला शिष्यों के यौन शोषण से जुड़े पत्रों में रंजीत सिंह और उनकी बहन का जिक्र था। ये पत्र सामने आने पर जून 2002 में रंजीत को डेरा बुलाया गया था।

उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई थीं, लेकिन रंजीत सिंह ने माफी मांगने से इनकार कर दिया था। इसके बाद उनकी हत्या कर दी गई थी।

बने रहे आप हमारी वेबसाइट Esmachar के साथ. आपको हरियाणा ही नहीं बल्कि सभी महत्वपूर्ण सूचनाओं से हम रूबरू कराने के लिए सबसे पहले तयार है. चाहे खबर कोई भी हो. सरकारी योजनाए, क्राइम, Breaking news, viral news, खेतीबाड़ी, स्वास्थ्य.. सभी जानकारियों से जुड़े रहने के लिए हमारे whatsapp ग्रुप को जॉइन जरूर करें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button