Election 2024: भाजपा की वॉशिंग मशीन में भ्रष्टाचारी धुलकर पाक-साफ हो जाते हैं: अभय सिंह

Election 2024:सिरसा/डबवाली/कालांवाली, 1 अप्रैल। देश की जनता को भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का दावा करने वाली भाजपा के पास एक ऐसी वॉशिंग मशीन है, जिसमें धुलकर बड़े से बड़ा भ्रष्टाचारी भी पाक-साफ हो जाता है। भाजपा में जाने के बाद

भ्रष्टाचारी एक कोहिनूर हीरा बन जाते हैं, लेकिन देश की जनता भाजपा की इस चाल को अच्छी तरह से समझ चुकी है। इस बार के लोकसभा चुनाव में देश की

जनता वोट की चोट से भाजपा के कोहिनूर की चमक की फीका करके सत्ता से बाहर करने का काम करेगी। यह बात इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने आज सिरसा जिले के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन

डबवाली, कालांवाली तथा सिरसा में इनेलो कार्यकर्ताओं की बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उनके साथ इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष

रामपाल माजरा भी मौजूद थे। उन्होंने बैठकों में लोकसभा चुनाव के संबंध कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश भी दिए और लोकसभा चुनाव में जीत के लिए कमर कसने का आह्वान किया।

देश-प्रदेश की भाजपा सरकार पर बरसते हुए अभय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के हाथ किसानों के खून से रंगे हुए हैं। गोलियां चलाकर किसानों के शरीर

को छलनी कर दिया। किसानों पर अत्याचार किए गए हैं। अभी तक किसानों को खराब हुई फसलों का मुआवजा नहीं दिया गया है। प्रदेश में बेरोजगारी बढ़

रही है। प्रदेश में 25 लाख बेरोजगारों की फौज खड़ी हो गईा महंगाई तथा भ्रष्टाचार चरम है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों की वजह से आज हरियाणा प्रदेश पर 3 लाख 17 हजार करोड़ रुपयों का कर्जा हो गया है, जबकि विकास के नाम पर कुछ नहीं किया है।

प्रदेश सरकार रक्षक नहीं भक्षक बन गई है। प्रदेश के स्कूलों के हालात बदतर हैं। स्कूल है तो मास्टर नहीं है। यदि जलघर हैं तो उनके पानी नहीं है। अस्पताल में चिकित्सक नहीं हैं।

Also Read: भाजपा चुनाव लड़ेगी और बाकी दल आयकर और ईडी के नोटिस का जबाब देंगे

बने रहे आप हमारी वेबसाइट Esmachar के साथ. आपको हरियाणा ही नहीं बल्कि सभी महत्वपूर्ण सूचनाओं से हम रूबरू कराने के लिए सबसे पहले तयार है. चाहे खबर कोई भी हो. सरकारी योजनाए, क्राइम, Breaking news, viral news, खेतीबाड़ी, स्वास्थ्य.. सभी जानकारियों से जुड़े रहने के लिए हमारे whatsapp ग्रुप को जॉइन जरूर करें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button