Breaking news today, फर्जी दस्तावेजों के सहारे करियाणे का व्यापार दिखाकर सरकारी राजस्व को लगाया था, लाखों का चूना ।

फर्जी फर्म मामलें में SIT ने विरेंद्र उर्फ डब्बू को किया गिरफ्तार। फर्जी दस्तावेजों के सहारे करियाणे का व्यापार दिखाकर सरकारी राजस्व को लगाया था, लाखों का चूना ।

 

सिरसा……. पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के मार्ग दर्शन में गठित एसआईटी टीम ने जांच के दौरान महत्वतपूर्ण सबूतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए फर्जी फर्म के माध्यम से सरकारी राजस्व को लाखों रुपए का चूना लगाने के मामलें में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Breaking news today
Breaking news today

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान विरेंद्र उर्फ डब्बू पुत्र बाबू लाल निवासी नंदन वाटिका, सिरसा के रुप में हुई है। गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान फर्जी फर्म से जुड़े पहलूओं के संबंध में विस्तार से पूछताछ की जाएगी।

 

 

इस मामले के एक अन्य आरोपी ईटीओ अशोक सुखीजा को एसआईटी टीम पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जानकारी के अनुसार इस संबंध में 27 जुलाई 2016 को विभिन्न अपराधिक धाराओं के तहत थाना शहर सिरसा में अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई थी।

 

आरोपियों ने अपराधिक षडयंत्र रचकर शहर के जनता भवन रोड़ पर फर्जी दस्तावेजों के सहारे पारस ट्रेडिंग कंपनी के नाम से फर्म का गठन कर तथा करियाणा सामान, का कारोबार दिखाकर मिलीभगत कर सरकारी राजस्व को करीब 24 लाख 17 हजार रुपए का चूना लगाया था।

 

Also read:- Indian Penal Code:- 1 जुलाई 2024 से लागू होंगे 3 नए आपराधिक कानून…. केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचनाएं

 

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि फर्जी फर्मों के माध्यम से सरकारी राजस्व को चूना लगाने वाले मामलों की एसआईटी टीम पुरी गहनता व गंभीरता से जांच कर रही है।

 

उन्होंने बताया कि जिस किसी भी व्यक्ति कि इन मामलों में संलिप्ता पाई गई उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Breaking news today 

चंडीगढ़ / गठबंधन को लेकर हुड्डा का रिएक्शन, पार्टी का फैसला मंजूर…दर्ज करेंगे जीत

 

लोकसभा चुनाव को लेकर हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन हो गया है। यहां कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

 

वहीं आम आदमी पार्टी को सिर्फ एक सीट दी गई है। आप कुरुक्षेत्र सीट से लड़ेगी।  INDIA गठबंधन सीट बंटवारे पर कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पार्टी ने जो फैसला किया, वह ठीक है।

 

हरियाणा में एक सीट AAP पार्टी को मिली है। हम एक साथ होकर मजबूती से लड़ेंगे। दोनों को फायदा होगा, देश को भी फायदा होगा।

 

Breaking news today

बहादुरगढ़ / AAP” और कांग्रेस के गठबंधन का दीपेंद्र ने किया स्वागत, कहा- भाजपा ने दौलत व मीडिया के दम पर हासिल की सत्ता

 

हरियाणा में लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन हो गया है। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने गठबंधन का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्ष और संविधान को समाप्त करने की कोशिश कर रही है।

 

इसलिए अब आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि दौलत और मीडिया की शक्ति पर भी भाजपा ने कब्जा कर लिया है।

 

दीपेंद्र हुड्डा बेरी हल्के के छारा गांव में पहुंचे थे। यंहा उन्होंने संत शिरोमणि रविदास की जयंती उनको नमन किया।

दीपेंद्र हुड्डा ने राजस्थान को सरप्लस पानी देने के हरियाणा सरकार के फैसले को भी गलत बताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के पास सरप्लस पानी नहीं है। अगर बारिशों में सरप्लस पानी रहता है तो उसे हम सरकार में आने के बाद डैम बनाकर स्टोर करेंगे।

 

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आने पर सरप्लस पानी को राजस्थान को देने का फैसला नहीं माना जायेगा

 

 

बने रहे आप हमारी वेबसाइट Esmachar के साथ. आपको हरियाणा ही नहीं बल्कि सभी महत्वपूर्ण सूचनाओं से हम रूबरू कराने के लिए सबसे पहले तयार है. चाहे खबर कोई भी हो. सरकारी योजनाए, क्राइम, Breaking news, viral news, खेतीबाड़ी, स्वास्थ्य.. सभी जानकारियों से जुड़े रहने के लिए हमारे whatsapp ग्रुप को जॉइन जरूर करें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button