home page

Weather Update : हरियाणा में इस दिन तक होगी जोरदार बारिश, जाने मौसम विभाग की ताजा अपडेट

 | 
हरियाणा में इस दिन तक होगी जोरदार बारिश, जाने मौसम विभाग की ताजा अपडेट 
 Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के बाद हरियाणा में मौसम ने करवट ली है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बादल छाए हुए हैं। सुबह से धुंध जैसे हालात बने हुए हैं। इससे दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट आई है। मौसम विभाग की मानें तो यह गिरावट आगे भी जारी रहेगी।

पिछले 24 घंटों में महेंद्रगढ़ की रातें सबसे ठंडी रही। महेंद्रगढ़ में रात का तापमान 15.1 डिग्री रिकॉर्ड  किया गया। वहीं सिरसा में दिन का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अच्छी बात यह है कि आज से प्रदेश में 2 दिन तक बादल छाए रहेंगे। 15 से 16 नवंबर तक प्रदेश में बारिश की संभावना है। पंचकूला, अंबाला और चंडीगढ़ में बारिश के आसार बन रहे हैं। 

मौसम में इसलिए होगा बदलाव
हरियाणा में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इसका असर पहाड़ों में ऊंची चोटियों पर दिखेगा। इससे कहीं -कहीं हल्की बर्फ पड़ने की संभावना है। हरियाणा में आजपश्चिमी विक्षोभ आज और कल असर दिखा सकता है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे। 

15 नवंबर से एक और पश्चिमी विक्षोभ  के सक्रिय होने से हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। अक्टूबर से नवंबर तक बारिश नहीं हुई है। इसकी वजह से अक्टूबर में सामान्य के मुकाबले ज्यादा तापमना रहा था। नवंबर से भी ऐसी ही संभावनाएं जताई जा रही है। 

बुआई का सही समय

भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राजेंद्र सिंह छौक्कर ने कहा कि अब मौसम गेहूं की बुवाई के अनुकूल है। गेहूं बुवाई का सही समय 25 अक्टूबर से 20 नवंबर के बीच होता है। 25 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच की बुवाई को अगेती बुवाई कहा जाता है। वहीं, 25 नवंबर तक की बुआई भी पछेती बुआई में नहीं आती।


 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web