Weather Report : हरियाणा समेत देशभर में आज ऐसा रहेगा मौसम का हाल, देखें ताजा रिपोर्ट

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मालदीव क्षेत्र और इससे सटे भूमध्य रेखीय हिंद महासागर पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इस चक्रवाती परिसंचरण से एक ट्रफ रेखा दक्षिण-पूर्व अरब सागर तक फैली हुई है। दक्षिण बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्रों में एक और चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। उत्तर भारत के ऊपर 12.6 किमी की ऊंचाई पर 100 नॉट तक की गति वाली जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं।
देश भर में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटों के दौरान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा देखा गया। पंजाब, हरियाणा और उत्तर राजस्थान के कई हिस्सों में दिन के तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट हुई। लक्षद्वीप और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई।
आंतरिक तमिलनाडु, केरल, रायलसीमा और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हुई। दिल्ली और एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (्रक्तढ्ढ) गंभीर से खतरनाक श्रेणी में बना रहा।
मौसम की संभावित गतिविधि
अगले 24 घंटों में, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है। इन राज्यों में दिन के तापमान में और गिरावट की संभावना है। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी।
तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। आंतरिक तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली और एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब से गंभीर श्रेणी में बना रहेगा।