home page

Weather Report : हरियाणा समेत देशभर के मौसम की ताजा अपडेट, जाने क्या कहते है मौसम विशेषज्ञ

 | 
  Weather Report : हरियाणा समेत देशभर के मौसम की ताजा अपडेट, जाने क्या कहते है मौसम विशेषज्ञ 
Weather Report : हरियाणा समेत देशभर में मौसम के अंदर बदलाव होने वाला है। कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हरियाणा प्रदेश में पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 8 दिसंबर से हवाओं में बदलाव जिससे उत्तर पूर्वी हवाएं चलने की संभावना से राज्य में 8 दिसंबर रात्रि व 9 दिसंबर को मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने तथा उत्तरी व दक्षिणपश्चिमी क्षेत्रों में कहीं हल्की बारिश व कहीं छिटपुट बूंदाबांदी होने की उम्मीद है। 

इसके बाद 10 दिसंबर से 13 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने तथा उत्तरी व उत्तरपश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान राज्य के कुछ एक क्षेत्रों में अलसुबह धुंध या स्मॉग रहने की संभावना है।

मौसम पुर्वानुमान पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 8 व 9 दिसंबर को जम्मू कश्मीर हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड में बारिश बर्फबारी व पंजाब के कुछ हिंसों में बारिश हो सकती हैं राजस्थान हरियाणा दिल्ली में बारिश की संभावना नहीं हैं 10 दिसम्बर से तापमान में गिरावट होगी कहीं कहीं धुंध तो कुछ इलाकों में पाला जमने की संभावना है

देशभर में ऐसा रहेगा मौसम 

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दक्षिण-पूर्व अरब सागर पर एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जो समुद्र तल से 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। यह ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर झुका हुआ है।

एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 8 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों को प्रभावित करेगा। उत्तर भारत में समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर 130 नॉट तक की जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं।

देश भर में हुई मौसमी हलचल

आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों के दौरान, आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश हुई। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, तमिलनाडु, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

रायलसीमा, दक्षिण छत्तीसगढ़, विदर्भ, केरल और असम में हल्की बारिश दर्ज की गई। बिहार के कुछ हिस्सों में मध्यम धुंध देखी गई। दिल्ली और एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (्रक्तढ्ढ) मध्यम श्रेणी में रहा।

मौसम की संभावित गतिविधि

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बरसात हो सकती है। दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण ओडिशा, तेलंगाना, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बरसात संभव है।

ओडिशा, पूर्वी असम, दक्षिण कोंकण और गोवा तथा लक्षद्वीप में हल्की बारिश हो सकती है। 8 और 9 दिसंबर के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी संभव है। 8 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में बिखरी हुई बारिश हो सकती है।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web