home page

Weather Report : हरियाणा समेत देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल, जाने ताजा रिपोर्ट

 | 
हरियाणा समेत देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल, जाने ताजा रिपोर्ट 
Weather Report : मौसम में आज से फिर बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक चक्रवाती परिसंचरण असम के पश्चिमी हिस्सों पर स्थित है। दूसरा चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण तमिलनाडु और समीपवर्ती कोमोरिन क्षेत्र पर सक्रिय है। तीसरा चक्रवाती परिसंचरण पाकिस्तान के मध्य हिस्सों में बना हुआ है।

आज वीरवार 21 नवंबर के आसपास दक्षिण अंडमान सागर पर ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने की संभावना है। यह पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए 23 नवंबर तक दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है। इसके बाद यह और अधिक सघन होकर दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर डिप्रेशन में तब्दील हो सकता है।

देश भर में हुई मौसमी हलचल

आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों के दौरान, देश के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की गई, हालांकि ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में तापमान स्थिर रहा।

पंजाब, हरियाणा और उत्तर राजस्थान के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम हो गया। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया।

दक्षिण तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, केरल और आंतरिक तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

मणिपुर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहा।

मौसम की संभावित गतिविधि

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की उम्मीद है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, आंतरिक तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर भारत के गंगा के मैदानी इलाकों में घना कोहरा बना रह सकता है।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web