home page

Weather Report : हरियाणा समेत देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम, जाने विभाग की ताजा रिपोर्ट

 | 
 हरियाणा समेत देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम, जाने विभाग की ताजा रिपोर्ट 
Weather Report : मौसम में आज शुक्रवार यानि 22 नवंबर को बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कोमोरिन क्षेत्र पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रिय है। दक्षिण-पूर्व अरब सागर में केरल तट के पास एक दूसरा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। दक्षिण बांग्लादेश पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। 21 नवंबर की शाम तक दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक ऊपरी चक्रवातीय परिसंचरण बनने की संभावना है।

यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़कर 23 नवंबर के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है। इसके बाद, यह दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक डिप्रेशन (गहरे दबाव का क्षेत्र) में परिवर्तित हो सकता है।

देश भर में हुई मौसमी हलचल

आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।

आंतरिक तमिलनाडु, दक्षिण केरल, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के दक्षिणी हिस्सों, नागालैंड और मणिपुर में हल्की से मध्यम बरसात दर्ज हुई। लक्षद्वीप और सिक्किम में छिटपुट हल्की बारिश हुई। गुजरात, उत्तर महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में न्यूनतम तापमान 1-2 डिग्री सेल्सियस गिरा। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तर मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा देखा गया।

मौसम की संभावित गतिविधि

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बरसात हो सकती है। लक्षद्वीप, केरल, मणिपुर और मिजोरम में हल्की से मध्यम बरसात संभव है। सिक्किम, दक्षिण असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और गिलगित बाल्टिस्तान में हल्की बारिश हो सकती है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है। दिल्ली और एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 'बहुत खराबÓ से 'गंभीरÓ श्रेणी में बना रहेगा।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web