home page

Weather Report : हरियाणा समेत देशभर में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम, जाने विभाग की ताजा रिपोर्ट

 | 
 Weather Report : हरियाणा समेत देशभर में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम, जाने विभाग की ताजा रिपोर्ट 

Weather Report : हरियाणा समेत देशभर का ताजा मौसम अपडेट आ गया है आइए जानते है यहां के मौसम के बारे में ताजा जानकारी और पूरी अपडेट के बारे में...मौसम में आज शनिवार यानि 23 नवंबर को कई जगह पर बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम में न्यूनतम तापमान में कमी आने से ठंड का असर बढ़ेगा। इसी के साथ ही कई जगह पर धुंध का असर भी देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कोमोरिन क्षेत्र और इसके आसपास एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।

पाकिस्तान के मध्य भागों में भी एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। बांग्लादेश के पूर्वी भागों में एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण देखा जा रहा है।

भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के सुमात्रा तट और इसके आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के कारण, अगले 24 घंटों में, शनिवार यानी 23 नवंबर तक, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

यह प्रणाली पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए 25 नवंबर तक दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में एक अवसाद (डिप्रेशन) में बदल सकती है।

देश भर में हुई मौसमी हलचल

आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बरसात के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार और मणिपुर में हल्की से मध्यम बरसात हुई। असम और केरल में हल्की बरसात दर्ज की गई। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों (पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार) में  उथला कोहरा देखा गया।

मौसम की संभावित गतिविधि

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बरसात की उम्मीद है।

लक्षद्वीप और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश होने की उम्मीद है।

पश्चिमी हिमालय के ऊपरी हिस्से में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है। उत्तर और पूर्वी भारत के मैदानी इलाके उथला कोहरा जारी रहेगा।

दिल्ली और एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बहुत खराब श्रेणी में रहेगा। जिस कारण कारण दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र के निवासियों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

हरियाणा में ऐसा रहेगा मौसम 

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के अनुसार मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। जिसमें बताया गया है कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 27 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। 

पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य में 23 व 24 नवंबर को हल्की गति से उत्तर पूर्वी हवाएं चलने की संभावना से आंशिक बादलवाई की संभावना है

 तथा वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने से  अलसुबह व रात्रि को कहीं हल्की से मध्यम धुंध या कहीं स्मॉग की स्थिति बनने की संभावना है तथा इस दौरान रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी तथा दिन के तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है परंतु 25 नवंबर से फिर से उत्तरी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना से 27 नवंबर तक रात्रि तापमान में  हल्की गिरावट आने की संभावना है । 

डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web