home page

Weather Report : हरियाणा के इन 10 जिलों में कोहरे का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

 | 
हरियाणा के इन 10 जिलों में कोहरे का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान 

Weather Report : हरियाणा के मौसम को लेकर विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी कर दी है, आइए जानते मौसम के बारे में ताजा जानकारी क्या है।  कई दिनों से काफी बदलाव आ रहा है। 

मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है। हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी है।  हिसार शहर देश के मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा रहा। हिसार में रात शिमला से भी ठंडी रही। प्रदेश के हिसार का न्यूनतम तापमान  8.6 डिग्री पर पहुंच गया है। 

मौसम विभाग की मानें तो आज 25 नवंबर को कई जिलों में धुंध छा सकती है। रात्रि का तापमान और भी कम हो सकता है। पहाड़ों और मैदानी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख सकता है।

मैदानी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंड ज्यादा बढ़ सकती है। हरियाणा में आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी।

धुंध का अलर्ट

मौसम विभाग ने हरियाणा के अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, फतेहाबाद, हिसार और जींद में आज घनी धुंध का येलो अलर्ट जारी किया है।  शुक्रवार की बात करें तो कई जिलों में धुंध के चलते विजिबिलिटी 50 से लेकर 100 मीटर तक रही। 

बंद हुए स्कूल

धुंध और प्रदूषण की वजह से 13 जिलों में 12वीं से 5वीं कक्षा तक की छुट्टियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश में एनसीआर में 14 जिलों में से 13 जिलों में स्कूल बंद किए गए हैं। इन जिलों में ऑनलाइन क्लासेस लगेंगी। वहीं गुरुग्राम और फरीदाबाद में 50 फीसदी कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करने की एडवाइजरी जारी की गई है। 

हवा बेहद खराब

हरियाणा के 7 शहर देश के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल है। सबसे प्रदूषित शहरों में राजधानी दिल्ली पहले नंबर पर है। राजधानी में एक्यूआई 393, हाजीपुर 389, हरियाणा के दादरी का 363, हिसार का 331, बहादुरगढ़ 327, नोएडा 312, सिरसा 311, सोनीपत 309, टोंक 305, जींद 304, गाजियाबाद 302, गुरुग्राम 302 के पार पहुंच गया है।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web