home page

Weather Alert: हरियाणा में होगी झमाझम बारिश, दो दिन बाद मौसम में होगा बड़ा बदलाव

 | 
Weather Alert: हरियाणा में होगी झमाझम बारिश, दो दिन बाद मौसम में होगा बड़ा बदलाव

Weather Alert: हरियाणा के मौसम(Haryana Weather) में बदलाव देखने को मिला है। सोमवार को हुई बारिश (Rain) से प्रदेश में अचानक ठंड बढ़ गई।

लेकिन अब आने वालें में और ज्यादा ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) की मानें तो दो दिन बाद लगातार 2 दिन हरियाणा (Haryana Mausam) के कई जिलों में बारिश की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। 

बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना 
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों में शीतलहर चलने की संभावना है। वहीं, 26 और 27 तारीख को फिर से बारिश हो सकती है। कहीं – कहीं पर ओले गिरने की भी संभावना है। 


दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम 
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि अगले 2 दिन प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है। 

हालांकि, सुबह के वक्त धुंध हो सकती है। 26 दिसंबर की रात को जो पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। उसका प्रभाव मैदानी क्षेत्रों में भी पड़ने की संभावना है। 


इससे 26 दिसंबर की रात से 27 और 28 दिसंबर को हरियाणा के सभी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और धुंध भी बढ़ेगी। साथ ही कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है।

आज इन जिलों में धुंध का अलर्ट 
वहीं आज के मौसम की बात करें तो सूबे के 6 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर और करनाल शीतलहर चलेगी। वहीं कैथल, कुरूक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद और पलवल में मौसम विभाग ने घनी धुंध का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग मुताबिक प्रदेश में 2 दिन सूखी ठंड रहेगी। हालांकि अगले 2 दिन बाद लगातार 2 दिन हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं ओले गिरने की भी संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web