home page

Aaj Ka Mousam : हरियाणा समेत इन राज्यों में होगी बारिश, देखें आज कैसा रहेगा मौसम

 | 
Aaj Ka Mousam : हरियाणा समेत इन राज्यों में होगी बारिश, देखें आज कैसा रहेगा मौसम 
Aaj Ka Mousam : मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम कैसा रहने वाला है इसको लेकर विभाग ने ताजा जानकारी दी है। आइए जानते है मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आज किन किन राज्यों में बारिश होगी और किन राज्यों में मौसम साफ रहेगा और ठंड का असर पड़ेगा। 

देशभर में मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है। उत्तर भारत में ठंड बढ़ने लगी है। पहाड़ों में बर्फबारी का असर मैदानों में दिख रहा है। जिससे लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। 

हरियाणा, पंजाब और दिल्ली समेत कई जगहों पर तापमान 10 डिग्री से भी कम पहुंच चुका है। वहीं दक्षिण भारत में बारिश से मौसम में बदलाव दिख रहा है। 

हरियाणा- पंजाब में आज कैसा रहेगा मौसम 

मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा, पंजाब और दिल्ली समेत उत्तर भारत के कुछ राज्यों में कल बारिश की संभावना है। आने वाले 24 घंटों में पंजाब और हरियाणा में कोहरा छाया रहेगा।

इसके साथ ही हल्की बारिश की भी संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा  और पंजाब के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वहीं अगले दो-तीन दिनों में पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में गरज के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है।

दिल्ली में बारिश से बढ़ेगी ठंड 

वहीं राजधानी दिल्ली में भी अब ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। कई जगहों पर तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। लेकिन आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ सकते है। मौसम विभाग ने आज 9 दिसंबर को दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान जताया है, जिसके बाद सर्दी और बढ़ सकती है। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रह सकता है। 

इन राज्यों में छाया रहेगा कोहरा 

मौसम विभाग के मुताबिक कल पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों जैसे असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कोहरे की संभावना है। 

वहीं हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार में भी कोहरा छा सकता है। इसके अलावा तमिलनाडु में भारी बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web