home page

Aaj Ka Mausam : हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि, देखें आज कैसा रहेगा मौसम

 आईएमडी ने अगले सप्ताह तक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से खराब मौसम के साथ 12 से 14 जनवरी के बीच आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।
 | 
ओलावृष्टि
  Aaj Ka Mausam 12 January: आईएमडी ने अगले सप्ताह तक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से खराब मौसम के साथ 12 से 14 जनवरी के बीच आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सर्दी के सितम से बेहाल हैं। 

दिन में चल रहीं तेज हवाएं शीतलहर से उबरने नहीं दे रही हैं। वहीं, कोहरे की चादर बिछने से सूरज भी बादलों के पीछे दुबक कर बैठा है, जिससे दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखने को नहीं मिल रहा है। घने कोहरे का सबसे ज्यादा असर यातायात क्षेत्र में पड़ रहा है।

खासकर, रेल संचालन बुरी तरह प्रभावित है। कई मुख्य ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं तो कई अपने निर्धारित समय से कईयों घंटे विलंब से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को स्टेशनों पर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। 

हवाई उड़ाने भी हुई बाधित 

खराब मौसम और घने कोहरे के कारण हवाई उड़ानें भी प्रभावित हैं। विभिन्न राज्यों में विजिबिलिटी शून्य होने से कई फ्लाइटें रद्द कर दी गईं। सर्दी तक तो ठीक था, लेकिन उत्तर भारत में अब पश्चिमी विक्षोभ का असर भी देखने को मिल रहा है। 

आने वाले कुछ दिनों में 14 जनवरी तक उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में ठंड और बढ़ेगी, तो वहीं दक्षिण भारतीय राज्यों में बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है।

उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट

आज उत्तर भारत के पंजाब, दिल्ली और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाये रहने का अनुमान है। पंजाब में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। स्काईमेट वेदर के मुताबिक, आज पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

इसके अलावा, उत्तर और पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, तटीय तमिलनाडु और दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

उत्तर भारत में रहेगी कोल्ड डे की स्थिति 

उत्तर भारत के यूपी, हरियाणा-पंजाब और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में आज कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। आईएमडी के मुताबिक, कोल्ड डे तब माना जाता है, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहे और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियत कम दर्ज किया जाए।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web