Rain Alert : मौसम विभाग का नया अलर्ट हुआ जारी, आज से इन राज्यों में होगी भारी बरसात
Oct 11, 2024, 18:02 IST
| 
Rain Alert : मौसम को लेकर अभी बड़ी अपडेट सामने या रही है, मौसम विभाग ने राज्यों में भारी बरसात का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने अलग-अलग राज्यों को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार देश के कई राज्यों में भारी बारिश होने वाली है। आइए जानते हैं मौसम विभाग की इस ताजा अपडेट के बारें में... मौसम विभाग के अनुसार कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, छत्तीसगढ़, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर पर भारी बरसात की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी की रेखा अब 29°N/86°E, दरभंगा, हज़ारीबाग, पेंड्रा रोड, नरसिंहपुर, खरगांव, नंदुरबार, नवसारी और 20°N/70°E से होकर गुजरती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों के दौरान गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों और ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। मौसम विभाग के अनुसार कल का निम्न दबाव क्षेत्र, अब आज 11 अक्टूबर 2024 को सुबह 08:30 बजे IST पर महाराष्ट्र तट से दूर पूर्व-मध्य अरब सागर पर स्थित था। मौसम विभाग के अनुसार ये पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 13 अक्टूबर की सुबह तक मध्य अरब सागर पर एक डिप्रेशन में तब्दील होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार निचले क्षोभमंडल स्तर (Tropospheric Level) पर दक्षिण तमिलनाडु तट पर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती सर्कुलेशन बना हुआ है। एक अन्य ऊपरी वायु चक्रवाती सर्कुलेशन बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी भाग के मध्य भागों में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों (Tropospheric Level) पर स्थित है।