home page

Kal ka Mousam: कल हरियाणा समेत देशभर में कैसा रहेगा मौसम, देखें ताजा अपडेट

 | 
Kal ka Mousam: कल हरियाणा समेत देशभर में कैसा रहेगा मौसम, देखें ताजा अपडेट
Kal Ka Mousam: हरियाणा समेत देशभर में कल मौसम कैसा रहने वाला है, इसको लेकर मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी की है। आइए देखें कल का मौसम पूर्वानुमान, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर गहरा निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है। इससे संबंधित चक्रवाती परिसंचरण मध्य क्षोभमंडल तक फैला हुआ है। यह प्रणाली पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में तमिलनाडु और श्रीलंका के तट की ओर बढ़ सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों पर सक्रिय है।

उप-उष्णकटिबंधीय जेट स्ट्रीम के मुख्य हवाओं की गति उत्तर-पश्चिम भारत में 130 नॉट्स के स्तर पर बनी हुई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में दिन-रात के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई।

केरल, लक्षद्वीप, तटीय ओडिशा और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश हुई।

पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति रही।

बिहार और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में बहुत घना कोहरा छाया रहा।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी हिमालय के पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है।

तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तटीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह और केरल में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के अधिक हिस्सों में शीतलहर की स्थिति जारी रहेगी।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web