home page

Kal Ka Mousam : देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम, जाने विभाग का ताजा पूर्वानुमान

 | 
Kal Ka Mousam : देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम, जाने विभाग का ताजा पूर्वानुमान 

Kal Ka Mousam : पूर्व-मध्य अरब सागर और इससे सटे कर्नाटक तट पर बना गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र अगले 2 दिनों के दौरान पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में पूर्व-मध्य अरब सागर की ओर बढ़ेगा। यह अपनी तीव्रता 4 दिसंबर की शाम तक बनाए रखेगा और इसके बाद कमजोर हो जाएगा।

एक नया पश्चिमी विक्षोभ 8 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों पर प्रभाव डालेगा।

7 से 9 दिसंबर से पश्चिमी हिमालय में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होगी।

8 दिसंबर से उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों में छिटपुट बारिश की संभावना है।

देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश हुई।

तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और दक्षिण छत्तीसगढ़ में हुई।

तेलंगाना, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप और दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश के 1-2 स्थानों पर दर्ज की गई।

पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा।

मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, आंध्र प्रदेश, केरल और तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

केरल, तमिलनाडु, और दक्षिण कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश संभावना है।

तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, दक्षिण छत्तीसगढ़, लक्षद्वीप और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में हल्की बारिश हो सकती है।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web