home page

Kal Ka Mosam: हरियाणा में देरी से होगी ठंड की शुरुआत, जानें कल 23 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम?

 | 
कल कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम ?
हरियाणा में दीवाली के त्योहार के साथ ही सर्दी की शुरुआत हो जाएगी। इससे पहले 24 अक्टूबर से मौसम में परिवर्तन होना शुरु हो जाएगा। अगले 6 दिनों के अंदर न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 3 में से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है। जानिए कल 23 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम।

मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में 22 और 23 अक्टूबर को मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तापमान में कोई गिरावट देखने को नहीं मिलेगी।

वहीं 24 अक्टूबर से मौसम बदलेगा और लोगों को दिन में होने वाली गर्मी से राहत मिल सकेगी। मौसम विभाग का कहना है कि नवंबर के पहले सप्ताह से सर्दी की शुरुआत होने की संभावना है।

आईएमडी चंडीगढ़ के मुताबिक, हरियाणा के अधिकतर जिलों में मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

 
खराब होने लगी शहरों की हवा

वहीं पराली जलाने से हरियाणा की अबोहवा काफी खराब हो रही है। दिल्ली से लगते अधिकांश जिलों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) काफी खराब श्रेणी में पहुंच गया है।

24 घंटे के दौरान कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल जिले की हवा सबसे खराब रही। वहीं पानीपत, यमुनानगर, बहादुरगढ़, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी एक्यूआई 200 से अधिक दर्ज किया गया।

मानसून ने नहीं किया निराश

राज्य में मानसून का प्रदर्शन अब तक संतोषजनक रहा है। कुल मिलाकर अब तक 424.6 मिमी बारिश के मुकाबले 406.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जो सामान्य से महज 4% कम है।

यानी बारिश का कोटा लगभग पूरा हो चुका है। दूसरी ओर, अगर जिले के हिसाब से बारिश की स्थिति देखें तो 10 जिले ऐसे हैं, जिनमें 10 से 38% कम बारिश दर्ज की गई है। 12 जिलों में सामान्य से 10 से 71% अधिक बारिश हुई है।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web