home page

Kal Ka Mosam: हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें मौसम पूर्वानुमान

 | 
हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम?


हरियाणा में 7वें दिन भी शीतलहर का कहर जारी है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के 18 जिलों में अलर्ट जारी किया है। हालांकि, धूप खिलने से तापमान में मामूली गिरावट आई है। रात के न्यूनतम तापमान में औसतन 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद भी यह सामान्य से 2.6 डिग्री कम है।

हरियाणा में 7वें दिन भी कोल्डवेव का कहर जारी है। मौसम विभाग ने इसे देखते हुए प्रदेश के 18 जिलों में कोल्डवेव का अलर्ट जारी किया है। हांलांकि धूप निकलने की वजह से तापमान में हल्की गिरावट जरुर आई है।  

इन 18 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
बढ़ती शीतलहर को देखते हुए मौसम विभाग ने  पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल  में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।  इन जिलों में 10 से 11 km प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेगी। कुछ जगहों पर बादल भी छाने की संभावना है। 

आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विशेषज्ञ चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी उत्तरी बफीर्ली हवाओं से हरियाणा में ठंड बढ़ी है। हालांकि, आठ से दस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के कारण धुंध और कोहरा नहीं छा रहा है। आने वाले दिनों में ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं।

16 दिसंबर के बाद ही मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। इससे तापमान में उतार-चढ़ाव होगा। हालांकि, मौसम खुलने के बाद भी पहाड़ों की हवाओं से आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

फतेहाबाद में आधा दिसंबर बीत जाने के बाद पाला जमना शुरू हो गया है। पहाड़ों की तरफ से आ रही उत्तर-पश्चिमी शीत हवाओं के कारण सुबह फतेहाबाद के बीघड़ के खेतों में आज सुबह पाले की सफेद चादर बिछी मिली। यदि पाला ऐसे ही पड़ता है तो इससे क्षेत्र में गेहूं, सरसों और सब्जी की फसल को नुकसान हो सकता है।


 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web