Kal Ka Mosam: हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें मौसम पूर्वानुमान

पिछले 24 घंटे में तापमाम में सामान्य से 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हिसार, महेंद्रगढ़ और सोनीपत में रात को न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गाय है।
गेहूं की बुआई का सही समय
भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राजेंद्र सिंह छौक्कर के अनुसार अब गेहूं की बुवाई के लिए सही समय है। प्रदेश में गेहूं की बुवाई का सही समय 25 अक्टूबर से 20 नवंबर के बीच होता है। 25 अक्टूबर से 5 नवंबर को गेहूं की अगेती बुवाई माना जाता है। वहीं 25 नवंबर के बाद गेहूं की पछेती बुवाई माना जाता है।
AQI का स्तर अभी भी खराब
हरियाणा में AQI के स्तर में सुधार दिखने लगा है। पिछले 24 घंटे में कैथल का एक्यूआई 301 रिकार्ड किया गया। रोहतक का 230, सिरसा में 219, मुरथल में 218 एक्यूआई पहुंच गया है। यह स्थिति काफी संतोषजनक है। यहां एक्यूआई 298 से गिरकर 270 के करीब पहुंच गया है।