home page

Kal Ka Mausam: हरियाणा में बारिश का अलर्ट, कल रात से मौसम में होगा बड़ा बदलाव, देखें मौसम पूर्वानुमान

 | 
Kal Ka Mausam: हरियाणा में बारिश का अलर्ट, कल रात से मौसम में होगा बड़ा बदलाव, देखें मौसम पूर्वानुमान

हरियाणा में ठंड लगातार बढ़ी जा रही है। पूरे प्रदेश में शीतलहर (Cold Wave Alert) का कहर जारी है। इसी बीच IMD ने मौसम (Weather Update) को लेकर ताजा अपडेट दिया है।

मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा (Haryana Weather)में कल यानि 22 दिसंबर की रात से मौसम में बड़ा बदलाव आ सकता है। इस दौरान कई स्थानों पर हल्की बारिश(Rain Alert)की भी संभावना है। 

22 दिसंबर की रात से मौसम में होगा बड़ा बदलाव 
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 22 दिसंबर से हवाओं में बदलाव होगा। इससे उत्तर पूर्वी हवाएं चलने की संभावना से राज्य में 22 दिसंबर रात व 23 दिसंबर को मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा।

कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना 
वहीं दक्षिण पश्चिमी क्षेत्रों में 23 दिसंबर को कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की भी संभावना बन रही है। परंतु 24 दिसंबर से 26 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने और उत्तरी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवा के हल्की गति से चलने से रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। 
 
पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में फिर होगा बदलाव 
इस दौरान प्रदेश के कुछ एक क्षेत्रों में अलसुबह धुंध या स्मॉग रहने की संभावना है। लेकिन 26 दिसंबर की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के मौसम में फिर से बदलाव की संभावना बन रही है।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web