home page

Kal Ka Mausam: हरियाणा, पंजाब समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम, देखें मौसम पूर्वानुमान

 | 
Kal Ka Mausam: हरियाणा, पंजाब समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम, देखें मौसम पूर्वानुमान

Kal Ka Mausam 3 January 2025: उत्तर भारत में नए साल की शुरुआत के साथ ही  सर्दी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में ठंड का प्रकोप जारी है। 

लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने कई राज्यों में एक बार फिर बारिश की संभावना जताई है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बड़ा बदलाव हो सकता है।

इससे पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में अगले दो दिन फिर झमाझम बारिश हो सकती है। इसी बीच मौसम विभाग ने कल के मौसम को लेकर ताजा अपडेट दिया है। देश भर में कल कैसा रहेगा मौसम, यहां देखें मौसम पूर्वानुमान...
 

पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और आसपास के उत्तरी पाकिस्तान पर सक्रिय है। एक चक्रवाती परिसंचरण भूमध्य रेखीय हिंद महासागर और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के आसपास के क्षेत्रों में बना हुआ है। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में ईरान और आसपास के क्षेत्रों में 3.1 से 5.8 किमी की ऊंचाई पर स्थित है।

अगले 24 घंटों के दौरान कैसा रहेगा मौसम ?

अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी हिमालय के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं तटीय तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है। साथ ही उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 24 घंटों के बाद न्यूनतम तापमान मामूली तौर पर बढ़ सकता है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, विदर्भ और तेलंगाना में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट हुई। जम्मू-कश्मीर के ऊपरी क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी हुई।

वहीं पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, हरियाणा और पश्चिम मध्य प्रदेश में घना से बहुत घना कोहरा देखा गया। इसके अलावा पूर्वी राजस्थान, असम, तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web