home page

Kal Ka Mausam: कल 18 दिसंबर को देशभर में कैसा रहेगा मौसम, देखें मौसम पूर्वानुमान

 | 
देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम


Kal Ka Mausam: देशभर में मौसम का मिजाज बदल चुका है। पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का कहर जारी है। जिससे तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। 

वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ने लगी है। इसके अलावा दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश की वजह लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

ऐसे में मौसम विभाग ने कल यानि 18 दिसंबर के मौसम को लेकर ताजा अपडेट दिया है। देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम, यहां देखें मौसम पूर्वानूमान... 

  
दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। यह प्रणाली अगले 2 दिनों में अधिक प्रभावी होकर पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में तमिलनाडु तट की ओर बढ़ सकती है।

दक्षिण-पूर्व अरब सागर और आसपास के लक्षद्वीप क्षेत्र के ऊपर भी एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

केंद्रीय पाकिस्तान और जम्मू डिवीजन के पास बने चक्रवाती परिसंचरण का असर अब उत्तर-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण (Induced Cyclonic Circulation) के रूप में देखा जा रहा है।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 2 दिनों के दौरान तटीय तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं रायलसीमा और आंतरिक तमिलनाडु में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा 24 घंटों के बाद तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा के दक्षिणी तटों पर बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

19 और 20 दिसंबर को दक्षिण छत्तीसगढ़, आंतरिक ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और तेलंगाना के पूर्वी हिस्सों में हल्की वर्षा की गतिविधियां संभव हैं। अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के न्यूनतम तापमानों में हल्की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम 

पिछले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में हल्की बारिश हुई।

इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में ज़मीन पर पाला (Ground Frost) गिरा। वहीं राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर (Cold Wave) की स्थिति देखी गई।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web