Kal 04 Jan 2025 Ka Mousam: देश के इन राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ से फिर बदलेगा मौसम, देखें कल कहां- कहां होगी बारिश ?

Kal 04 Jan 2025 Ka Mousam: राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। पहाड़ो पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। इससे तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे में ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे है।
हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में आज सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। लेकिन आज रात से मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश की संभावना जताते हुए कल के मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी कर दिया है। यहां देखें कल का मौसम पुर्वानुमान...
एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय है। वहीं दूसरा पश्चिमी विक्षोभ ईरान के पूर्वी हिस्सों और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। सब-ट्रॉपिकल वेस्टरली जेट स्ट्रीम, जिसकी मुख्य गति 120 नॉट तक है, समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय है।
अगले 24 घंटों के दौरान कैसा रहेगा मौसम ?
अगले 24 घंटों के दौरान, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, और जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
वहीं तमिलनाडु के तटीय हिस्सों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश संभव है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंड के दिन की स्थिति बनी रह सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है। साथ ही कुछ इलाकों में कल हल्की बूदांबांदी की भी संभावना है।
पिछले 24 घंटों के दौरान कैसा रहा मौसम ?
पिछले 24 घंटों के दौरान, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहा।
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, और उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में ठंड के दिन की स्थिति दर्ज की गई।
जम्मू-कश्मीर के ऊपरी हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हुई। वहीं तमिलनाडु के उत्तरी तट, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई।