home page

Haryana Weather: हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें मौसम को लेकर ताजा अपडेट

 | 
हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें मौसम को लेकर ताजा अपडेट 

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम बदलने वाला है। आइए जानते है मौसम विभाग के अनुसार क्या बदलाव आने वाला है। हरियाणा में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। सुबह और रात के समय ज्यादा ठिठुरन महसूस हो रही है। प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है और हिसार में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री पर पहुंच गया है। 

कई जिलों में छाएगा कोहरा 

अभी तक दिन में सूरज की तपिश महसूस हो रही थी। लेकिन आने वाले दिनों में और ज्यादा ठंड बढने वाली है। 7 दिसंबर से एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के कई जिलों में कोहरा और बादल छाए रहने की संभावना है। 

रात से बदलेगा मौसम 

आज रात से ही मौसम में बदलाव दिखेगा। मौसम विभाग के मुताबिक आज हल्की गति से ठंडी उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है। इससे रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

इसके बाद 7 दिसंबर से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण हवाओं के रुख में बदलाव की संभावना है, जिससे हल्की गति से उत्तर-पूर्वी हवाएं चलने की संभावना है।

ऐसे में  7 और 8 दिसंबर को प्रदेश में आंशिक बादल और कोहरा छाए रहने की संभावना है। अब आने वाले दो दिनों में रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी, जबकि दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं 8 दिसंबर को हल्की बारिश या बूंदाबादी की भी संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web