Haryana Weather Update: आज रात से कुछ यूं बदले वाला है मौसम...जाने विभाग की बड़ी अपडेट!
Apr 16, 2025, 15:51 IST
| 
हरियाणा में आज रात से बदलेगा मौसम, बूंदाबांदी की संभावना
हरियाणा में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग का कहना है कि आज रात से मौसम बदलेगा। जिसके तहत तेज हवाएं चल सकती हैं और गरज व चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना भी है
मंगलवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं प्रदेश के अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बाद हरियाणा का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। 17 अप्रैल से 19 अप्रैल के दौरान मौसम आमतौर पर खुश्क व तापमान में बढ़ोतरी संभावित है।