home page

Haryana Weather Update: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से बदलेगा मौसम, देखिये मौसम पूर्वानुमान ?

 | 
हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से बदलेगा मौसम, देखिये मौसम पूर्वानुमान​​​​​​​ ?
Haryana Weather Update: दिवाली से पहले हरियाणा समेत कई राज्यों वायु प्रदुषण से बुरे हालात हो चुके थे। माना जा रहा था कि दिवाली के बाद हालात और ज्यादा खराब हो सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ AQI के लिहाज से देखा जाए तो दिवाली का त्यौहार बीत जाने के बाद हरियाणा वासियों को बड़ी राहत मिली है। इसके बावजूद आज हरियाणा के 14 शहरों में AQI 200 से ऊपर और 6 शहरों में 100 से 200 के बीच दर्ज किया गया है।


 

अभी नहीं मिलेगी राहत

वर्तमान में हवा नहीं चल रही है जिससे वातावरण में मौजूद नमी की वजह से स्मॉग धुएं का रुप ले रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 4 से 5 दिन तक प्रदूषण से राहत मिलने की संभावना नजर नहीं आ रही है। हालांकि 11 नवंबर के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 

मौसम पूर्वानुमान :-  हरियाणा राज्य में  मौसम आमतौर पर 12 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है।  इस दौरान 10 नवंबर तक हल्की गति से उत्तरी हवाएं चलने की संभावना से राज्य में दिन व रात्रि तापमान में हल्की गिरावट संभावित परन्तु 11 व 12 नवंबर के दौरान एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से आंशिक बादल संभावित जिससे रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित।  
 


डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web