home page

Haryana Weather Update: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बदलेगा मौसम, इन जिलों में कोहरे का अलर्ट ​​​​​​​

 | 
हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बदलेगा मौसम, इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आज मौसम में फिर से बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में घना कोहरा लोगों को परेशान कर सकता है। घने कोहरे को लेकर आज और कल यानी 8 दिसंबर तक 15 जिलों में अलर्ट जारी किया है। 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज यानी 7 दिसंबर को नया पश्चिमि विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से पहाड़ों पर बर्फबारी या बारिश की संभावना है। इसका प्रभाव प्रदेश में देखने को मिलेगा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 8 दिसंबर को हरियाणा के कुछ जिलों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। इससे रात के तापमान में 2-3 डिग्री की कमी आ सकती है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो यहां तापमान में करीब 1 डिग्री की कमी आई है। पिछले दो दिन से दिन में चल रही पहाड़ी हवाओं ने हरियाणा में भी ठिठुरन बढ़ा दी है।


 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web