Haryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले तीन दिन में रात और दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। नवंबर के अंत तक रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे आ सकता है।
AQI के स्तर में सुधार शुरू
हरियाणा में AQI के स्तर में सुधार दिखने लगा है। पिछले 24 घंटे में कैथल का एक्यूआई 301 रिकार्ड किया गया। रोहतक का 230, सिरसा में 219, मुरथल में 218 एक्यूआई पहुंच गया है। यह स्थिति काफी संतोषजनक है। यहां एक्यूआई 298 से गिरकर 270 के करीब पहुंच गया है।
गेहूं की बिजाई का सही समय
भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राजेंद्र सिंह छौक्कर का कहना है कि अब गेहूं की बिजाई के लिए मौसम अनुकूल है। प्रदेश में गेहूं की बिजाई का सही समय 25 अक्टूबर से 20 नवंबर के बीच होता है। 25 अक्टूबर से5 नवंबर के बीच गेहूं की बिजाई को अगेती बिजाई कहा जाता है। वहीं 25 नवंबर तक की बिजाई को पछेती मान जाता है।