home page

Haryana Weather Update: हरियाणा के इस जिले में शिमला से भी ज्यादा ठंड, दो दिन बाद बारिश का अलर्ट

 | 
Haryana Weather Update: हरियाणा के इस जिले में शिमला से भी ज्यादा ठंड, दो दिन बाद बारिश का अलर्ट 

Haryana Weather Update: हरियाणा में नए साल का आगाज कड़ाके की ठंड के साथ हुआ है। पहाड़ों से चल रही हवा के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आलम ये है कि हरियाणा के कई जिलों में शिमला से भी ज्यादा ठंड पड़ने लगी है। 

हरियाणा में हिमाचल से ज्यादा ठंड 
IMD की मानें तो बीते बुधवार को हरियाणा में हिमाचल से भी अधिक ठंड पड़ी है। इस दौरान सिरसा में 3.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं रोहतक में सबसे अधिक तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच मौसम विभाग ने फिर से बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में और ज्यादा ठंड बढ़ने की संभावना है। 

आज इन जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट 

वहीं आज भी मौसम विभाग ने सूबे के कई जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। यहां सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में कोल्ड डे का सितम जारी रहेगा। इन जिलों में कोहरे के साथ-साथ शीतलहर चलेगी। 

दो दिन बाद बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक 4 और 5 जनवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। इससे उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी राज्यों में बारिश बूंदा-बांदी और तेज गति से हवाएं चलने से हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।

इससे ठंड में और भी बढ़ोतरी होगी। वहीं 5-6 जनवरी को भी हरियाणा के उत्तरी के साथ कुछ पूर्वी जिलों में हल्की बारिश बूंदा-बांदी की गतिविधियों की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web