home page

Haryana Weather Update: हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज , जाने मौसम विभाग का पूर्वानुमान

 | 
हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज , जाने मौसम विभाग का पूर्वानुमान 
Haryana Weather Update: मानसून सीजन खत्म होने के बाद से ही हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह और शाम को गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कई दिन आसमान साफ रहने वाला है। जानिए आज 4 नवंबर को हरियाणा में मौसम कैसा रहने वाला है। 

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड ने बताया कि आमतौर पर 7 नवंबर तक हरियाणा में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान हल्की गति से हवाएं चलने की संभावना है। इन सबके प्रभाव के चलते दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। 


 

दिवाली के बावजूद मिली प्रदूषण से राहत

हरियाणा में आने वाले समय में पहाड़ी राज्यों में ठंड बढ़ने का प्रभाव मैदानी राज्यों में देखने को मिलेगा। मौमस विभाग की मानें तो नवंबर मीहने में ज्यादा ठंड नहीं होगी। नवंबर का महीना भी अक्टूबर की तरह ही गर्म रहने वाला है।  हरियाणा वासियों के लिए अभी ठंड के लिए इंतजार करना होगा।

वहीं हरियाणा में दिवाली के बावजूद हल्की हवाओं ने प्रदूषण से राहत दिलाई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में AQI 300 के आसपास दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट होने से हवा में नमी की मात्रा में वृद्धि होगी। इससे प्रदूषण स्तर भी बढ़ेगा।


 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web