Haryana Weather Alert: हरियाणा में एक बार फिर होगी झमाझम बारिश, देखें अगले 7 दिन का मौसम पुर्वानुमान

Haryana Weather Alert: हरियाणा(Haryana) में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले हफ्ते हुई बारिश (Rain)के बाद मौसम (Mausam)में एक बड़ा बदलाव आया है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी(Snowfall) के कारण मैदानी इलाकों में लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।
वहीं हरियाणा के मौसम(Haryana Weather) की बात करें तो कई जिलों में शीतलहर (Coldwave)और घने कोहरे का कहर जारी है। लेकिन आने वाले दिनों में मौसम में एक बड़े बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग (IMD)की मानें तो प्रदेश के कई जिलों में एक बार फिर झमाझम बारिश (Rain) की संभावना है। इससे तापमान में और ज्यादा गिरावट देखने को मिल सकती है।
6 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम ?
मौसम विभाग के अनुसार आज मंगलवार 31 दिसंबर 2024 से 6 जनवरी 2025 तक मौसम में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस दौरान ठंडी हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है। प्रदेश के कुछ जिलों में नए साल पर बारिश की संभावना है। अगर बारिश होती है तो फिर ठंड और ज्यादा बढ़ेगी।
तापमान में आएगी गिरावट
सूबे के कई जिलों में 1 जनवरी 2025 यानि कल बारिश हो सकती है। 31 दिसंबर 2024 से 6 जनवरी 2025 के बीच प्रदेश में न्यूनतम तापमान 5 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। वहीं, अधिकतम तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।