Haryana Weather Update: हरियाणा के इन जिलों में हो रही झमाझम बारिश, IMD ने अगले 3 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट

Haryana Weather Update: हरियाणा में बारिश (Rain) के बाद मौसम(Mausam) का मिजाज बदल गया है। कई जिलों में देर रात मौसम(Weather Update) ने करवट ली।
वहीं हिसार, रोहतक, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, सिरसा, फतेहाबाद, झज्जर, पानीपत और सोनीपत में सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। बारिश के साथ चल रही शीतलहर से ठिठुरन भी बढ़ गई है। ऐसे में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए सभी जिलों बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना है। वहीं 12 जिलों सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद और मेवात में हैवी रेन(Heavy Rain) की संभावना है। इन जिलों में अन्य जिलों की अपेक्षा 50 से 75 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है।
पिछले 24 घंटों के दौरान कैसा रहा मौसम ?
हरियाणा के कई इलाकों में गुरुवार को भीषण ठंड की स्थिति रही। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में हरियाणा का न्यूनतम तापमान नारनौल में 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
जबकि सिरसा में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा करनाल में भी कड़ाके की ठंड रही, यहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अंबाला में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री और हिसार में 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम ?
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण हरियाणा के मौसम में बदलाव रहेगा। 27 व 28 दिसंबर को प्रदेश में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।