home page

Haryana Weather Update: हरियाणा में लगातार बदल रहा मौसम, रात में गिरेगा पाला, सुबह और शाम को हल्की ठंड होगी महसूस

 | 
Haryana Weather Update: हरियाणा में लगातार बदल रहा मौसम, रात में गिरेगा पाला, सुबह और शाम को हल्की ठंड होगी महसूस
Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 7 दिनों तक मौसम साफ रहेगा। जिसके चलते प्रदेश में बारिश होने के कोई आसार नहीं है। हालांकि,आने वाली दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। जिसके समय रात के समय पाला गिरेगा और सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होगी। मौसम विभाग की मानें, तो आने वाले दिनों में दिन के साथ रात के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी।     दरअसल, अक्टूबर महीने की शुरुआत से ही हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बारिश न होने के बाद भी दिन के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1 डिग्री से ज्यादा की गिरावट आई है। सूबे का रोहतक जिला ऐसा रहा जहां तापमान में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली है। यहां अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री तक पहुंच गया है। इसके अलावा प्रदेश के 7 ऐसे जिले रहे, जहां दिन का तापमान 34 से कम दर्ज किया गया। इसी के साथ सुबह और शाम को हल्की ठंड महसूस होना शुरू हो गई है।     मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम में यह बदलाव जारी रहेगा।  
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web