home page

Haryana Weather Update: हरियाणा में घने कोहरे का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट

 | 
हरियाणा में घने कोहरे का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट 
Haryana Weather Update: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के होने से मौसम में बदलाव हो गया है। प्रदेश के ज्यादातर जिले स्मॉग की चपेट में आ गए हैं। इस देखते हुए मौसम विभगा ने 2 दिन के लिए कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

स्मॉग की वजह से विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर रह गई है। इसके अलावा हवाओं के चलने से ठंड भी बढ़ गई है। रात का तापमान गिरकर 13.6 डिग्री पर पहुंच गया है। 24 घंटे में अंबाला का दिन और हिसार की राते सबसे ठंजी रहीं।

अंबाला में दिन का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री दर्ज किया गया। हिसार में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 15 से 16 नवंबर तक चंडीगढ़, अंबाला, पंचकूला के आसपास कई इलाकों में बारिश की संभावना है। 

चंडीगढ़ में वायु प्रदूषम के प्रभाव को कम करने के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान लागू किया गया है। आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं को छोड़कर किसी भी डिजी सेट को अगले आदेश तक संचालित करने की अनुमति नहीं है।
 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web