home page

Haryana Weather Update:हरियाणा में आज घनी धुंध का अलर्ट, 2 दिन बाद फिर होगी झमाझम बारिश

 | 
Haryana Weather Update:हरियाणा में आज घनी धुंध का अलर्ट, 2 दिन बाद फिर होगी झमाझम बारिश 

Haryana Weather Update: हरियाणा में अब कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। कई जिलों सोमवार अल सुबह हुई बारिश के बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। 


सोमवार को पानीपत और करनाल की रातें सबसे ठंडी रहीं। पानीपत में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री और करनाल में 8.8 डिग्री पहुंच गया। वहीं आज भी मौसम विभाग ने कई जिलों में घनी धुंध और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

आज कैसा रहेगा मौसम ? 
मौसम विभाग के मुताबिक आज 6 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर और करनाल शीतलहर चलेगी। वहीं कैथल, कुरूक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद और पलवल में घनी धुंध का अलर्ट जारी किया गया है। 

मौसम विभाग का कहना है प्रदेश में 2 दिन सूखी ठंड रहेगी। हालांकि अगले 2 दिन बाद लगातार 2 दिन हल्की से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं ओले गिरने की भी संभावना है।


आगे कैसा रहेगा मौसम 
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि अगले 2 दिन प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है। 

हालांकि, सुबह के वक्त धुंध हो सकती है। 26 दिसंबर की रात को जो पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। उसका प्रभाव मैदानी क्षेत्रों में भी पड़ने की संभावना है। इससे 27–28 दिसंबर को हरियाणा के सभी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और धुंध भी बढ़ेगी।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web