home page

Haryana Weather Update: हरियाणा में दिन और रात के तापमान में आई भारी गिरावट, देखिए आज कैसा रहेगा मौसम?

 | 
हरियाणा में दिन और रात के तापमान में आई भारी गिरावट, देखिए आज कैसा रहेगा मौसम?
Haryana Weather Update: हरियाणा में ठंड शुरु हो चुकी है। रात और दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में तापमान में और ज्यादा गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग की मानें तो अगले 5 दिन में रात और दिन के तापमान 2 से 3 डिग्री की गिरावट होगी। नवंबर के आखिरी तक रात का तापमान 10 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में तापमाम में सामान्य से 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हिसार, महेंद्रगढ़ और सोनीपत में रात को न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गाय है। 


 

गेहूं की बुआई का सही समय
भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राजेंद्र सिंह छौक्कर के अनुसार अब गेहूं की बुवाई के लिए सही समय है। प्रदेश में गेहूं की बुवाई का सही समय 25 अक्टूबर से 20 नवंबर के बीच होता है। 25 अक्टूबर से 5 नवंबर को गेहूं की अगेती बुवाई माना जाता है। वहीं 25 नवंबर के बाद गेहूं की पछेती बुवाई माना जाता है। 


AQI का स्तर अभी भी खराब
हरियाणा में AQI का स्तर अभी भी खराब बना हुआ है। गुरुग्राम में हवा सबसे खराब दर्ज की गई। यहां AQI 298 रिकॉर्ड किया गया। लेकिन यह शहर अब भी रेड जोन से बाहर है। इलके अलावा नारनौल का 272, फरीदाबाद 261, भिवानी 257, हिसार का 220, फतेहाबाद का 253  एक्यूआई दर्ज किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web