Haryana Weather Update: हरियाणा के 13 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, दो दिन बाद होगी झमाझम बारिश, देखें पूर्वानुमान

Haryana Weather Update: हरियाणा में नए साल की शुरुआत ठंडे दिन के साथ हुई। पिछले कई दिनों से सूबे में लगातार ठंड का प्रकोप बढ़ता जा है। बीते मंगलवार को 4 जिलों रोहतक, करनाल, अंबाला और पलवल हालात सबसे ज्यादा खराब रहे।
यहां दिन का अधिकतम तापमान 13 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। लेकिन आने वाले दिनों में और ज्यादा सर्दी बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने 3 जनवरी तक हरियाणा में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। वहीं 4 और 5 को एक बार फिर बारिश की संभावना है।
आज इन जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट
मौसम विभाग ने 13 जिलों में कोल्ड डे का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, रोहतक, भिवानी, चरखी-दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल शामिल हैं। इसके चलते न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट आ सकती है।
4 और 5 जनवरी को बारिश की संभावना
डॉ. चंद्र मोहन का कहना है कि हरियाणा में 3 जनवरी तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। 1 जनवरी को पहाड़ों पर एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। हालांकि, इसका असर हरियाणा में नहीं दिखेगा। इसके असर से ठंड थोड़ी कम हो सकती है।
रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हो सकती है।वहीं, मौसम विभाग ने 3 जनवरी से मौसम में बदलाव होने के संकेत दिए हैं। इस दौरान प्रदेश में कुछ इलाकों में 4 और 5 जनवरी को बारिश के आसार बन सकते हैं।