home page

Haryana Weather Update: हरियाणा में बढ़ रहा ठंड का प्रकोप, जाने आज कैसा रहेगा मौसम?

 | 
हरियाणा में बढ़ रहा ठंड का प्रकोप, जाने आज कैसा रहेगा मौसम?

Haryana Weather Update: हरियाणा में ठंड का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ रहा है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी और बरसात का असर हरियाणा के मैदानी इलाकों पर साफ दिख रहा है। हरियाणा में अब रातें शिमला से भी ज्यादा ठंडी हो रही है।  हरियाणा का हिसार जिले का न्यूनतम तापमान  8.6 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं शिमला का तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया है। 


आज इन जिलों में धुंध का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के ज्यादातर जिलों में धुंध छा सकती है। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों में दिन और रात के तापमान में ज्यादा कमी आ सकती है।  पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है। इस पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी इलाकों में ठंड के रूप में देखने को मिल रहा है।

 मौसम विभाग के अनुसार आज अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत और पानीपत में धुंध का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं फतेहाबाद, हिसार और जींद में गहरी धुंध का येलो अलर्ट जारी किया गया है। देश के 10 प्रदूषित शहरों में हरियाणा के 7 शहर शामिल हो चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web