home page

Haryana Weather : हरियाणा समेत अन्य प्रदेशों में आज ऐसा रहेगा मौसम, जानिए किन प्रदेशों में होगी बरसात

 | 
हरियाणा समेत अन्य प्रदेशों में आज ऐसा रहेगा मौसम, जानिए किन प्रदेशों में होगी बरसात
 कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 7 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है।  इस दौरान हल्की गति से उत्तरी हवाएं चलने की संभावना से राज्य में दिन व रात्रि तापमान में हल्की गिरावट संभावित। 

डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

मौसम में एक बार फिर से बदलाव होने वाला है। देश के कई राज्यों में अगले 24 घंटों में झमाझम बरसात होगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पूर्वोत्तर असम पर एक चक्रवाती परिसंचरण है। मन्नार की खाड़ी पर एक और चक्रवाती परिसंचरण है।

देश भर में हुई मौसमी हलचल
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो बार भारी बरसात हुई।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बरसात हुई।

तटीय ओडिशा और कोंकण और गोवा में हल्की बारिश हुई। दिल्ली और एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब से गंभीर श्रेणी में है। पुणे और अहमदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक संतोषजनक स्थिति में रहा जबकि मुंबई का ्रएक्यूआई अच्छी श्रेणी में रहा।


मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे को दौरान, केरल, तमिलनाडु और दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बरसात संभव है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक, दक्षिण कोंकण और गोवा, दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना और दक्षिण ओडिशा में हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम और लक्षद्वीप में हल्की बरसात हो सकती है।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web