home page

Haryana Weather : हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम, जानिए विशेषज्ञों की ताजा रिपोर्ट

 | 
हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम, जानिए विशेषज्ञों की ताजा रिपोर्ट 
Haryana Weather : हरियाणा में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है अनुमान लगाया जा रहा है की इस बार ठंड अत्यधिक पड़ने वाली है। हरियाणा में मौसम के अंदर बदलाव देखने को मिल रहा है। वीरवार सुबह से ही धूंध का असर भी देखने को मिल रहा है। इसी के साथ ही तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम वैज्ञानिकों ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हरियाणा राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में स्मॉग  की स्थिति (स्मॉग वायु प्रदूषण की एक अवस्था है जो (स्मोक+फॉग=स्मॉग) अर्थात धूल, धुएँ और धुंध या नमी की अधिकता से बनता है) बनी जो दोपहर बाद जाकर कम हुई, इस का मुख्य कारण एक कमजोर पश्चिमीविक्षोभ को पहाड़ों की तरफ बढ़ा जिससे धीमी गति से पुरवाई हवाएं चलने से वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने से धूल तथा अन्य प्रदूषक तत्व निचले वातावरण में संघनित हो गए जिससे स्मॉग बना तथा रात्रि तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

मौसम पूर्वानुमान :-  हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 17 नवंबर तक परिवर्तनशील परंतु खुश्क रहने की संभावना है। राज्य में 13  व 14 नवंबर को उत्तरी व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की गति से चलने की उम्मीद से स्मॉग की स्थिति में कहीं -कहीं हल्की कमी आने की उम्मीद है परंतु 14 नवंबर रात्रि से एक ओर कमजोर पश्चिमीविक्षोभ  पहाड़ों की तरफ बढ़ने से 15-16 नवंबर को पुरवाई हवाएं चलने से बीच बीच में आंशिक बादल व हल्की स्मॉग संभावित है। इस के बाद 17 नवंबर से फिर से उत्तरी व उत्तरपश्चिमी हवाएं मध्यम गति से चलने से  दिन के तापमान सामान्य के आसपास रहने तथा रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। 

डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web