Haryana Weather : हरियाणा में बढ़ेगी ठंड, आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम, देखें ताजा रिपोर्ट

Haryana Weather : हरियाणा में आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहने वाला है आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार सभी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल मौसम में आज भी बदलाव देखने को मिलेगा। हरियाणा में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। आज भी कई जिलों में मौसम विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में ठंड और ज्यादा बढ़ सकती है। ऐसे 23 और 24 नवंबर को कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
येलो अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ असर मैदानों में दिख सकता है। जिसके चलते हरियाणा में भी आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। आईएमडी ने आज यानि 23 नवंबर को भी भी अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, फतेहाबाद, हिसार और जींद में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।
सबसे ठंडा हिसार
पिछले 24 घंटे की बात करें तो हिसार देश के मैदानी एरिया में सबसे ठंडा रहा। यहां रात का तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 8 डिग्री पर आ गया। यह सामान्य से 2.8 डिग्री कम है। वहीं, दिन का तापमान रोहतक में 23.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य के मुकाबले 3.7 डिग्री कम है। वहीं कई जिलों में गहरी धुंध की वजह से विजिबिलिटी 50 से लेकर 100 मीटर तक रही।