home page

Haryana Weather : हरियाणा में ठंड और कोहरे का कहर, 7 जिलों में धुंध का येलो अलर्ट, 13 जिलों की आबोहवा हुई खराब

 | 
हरियाणा में ठंड और कोहरे का कहर, 7 जिलों में धुंध का येलो अलर्ट, 13 जिलों की आबोहवा हुई खराब
Haryana Weather : हरियाणा में ठंड का मौसम ज्यादा होने लगा है। हरियाणा के कई जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। हिसार के बालसमंद में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। रात के तापमान में औसतन 2.8 डिग्री की कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार 23 नवंबर तक कई जिलों में धुंध का येलो अलर्ट जारी किया है।

अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत ,पानीपत, हिसार, फतेहाबाद व जींद में 23 नवंबर तक गहरी धुंध का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। 


13 जिलों के बंद हुए स्कूल
गहरी धुंध और बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए प्रदेश के 13 जिलों में 12वीं और 5वीं तक के स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी है। धुंध और प्रदूषण के चलते 14 जिलों में 5वीं-12वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से इन जिलों में ऑनलाइन कक्षाओं की छूट रहेगी। वहीं गुरुग्राम और फरीदाबाद में 50 फीसदी कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम  करने की एडवाइजरी जारी की गई है। 

13 शहरों में हवा बेहद खराब रही

हरियाणा के कैथल, दादरी, फरीदाबाद, धारूहेड़ा में AQI 500 पार तक पहुंच गया है। हरियाणा के गुरुग्राम में 403 एक्यूआई रहा जो खराब श्रेणी में रहा। प्रदेश के 20 शहर ऐसे हैं जहां AQI 400 के पास पहुंच गया है। जो बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है।


आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 5 दिन में रात का तापमान 2 से 3 डिग्री कम हो सकता है। मौसम विभाग ने आज हिसार, अंबालास कुरुक्षेत्र, कैथल और जींद में धुंध का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं कई जिलों में गहरी धुंध का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। 23 नवंबर को पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा में बादल छाए रहने की संभावना है। 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web